×

UP Election 2022: प्रदेश में चुनावी समीकरण साधने में जुटी BJP, जाट नेताओं के साथ मुलाकात कर सकते हैं अमित शाह

UP Election 2022: 2022 विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह बुधवार को गणतंत्र दिवस आयोजन के पश्चात पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करीब 250 नेताओं से मुलाकात करेंगे।

Rajat Verma
Report Rajat VermaPublished By Vidushi Mishra
Published on: 26 Jan 2022 3:22 AM GMT
amit shah
X

भाजपा नेता अमित शाह (फोटो-सोशल मीडिया)

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में चुनाव की तारीख नज़दीक आने के साथ ही सभी राजनीतिक दल मतदाताओं का रुझान अपनी ओर आकर्षित करने में लगे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश की राजनीति में हमेशा से सबसे अहम मुद्दा रहा है जातीय समीकरण। इस समीकरण को ध्यान में रखते हुए सभी बड़े नेता हरेक समुदाय और जाति का प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं अपनी ओर शामिल करने की जुगत में लगे हैं। इसी के अनुरूप पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट समुदाय का दबदबा माना जाता है।

2022 विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह बुधवार को गणतंत्र दिवस आयोजन के पश्चात पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करीब 250 नेताओं से मुलाकात करेंगे।

जाट नेताओं से मिलने के पीछे ये वजह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ऐसे में 2017 के अनुरूप ही जाट बाहुल्य पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपने जनाधार को कायम रखने और भारतीय जनता पार्टी को बहुमत दिलाने के मांशूबे से जाट नेताओं से मिलने पहुंच रहे हैं।

हालांकि अभी तक इस सूचना की कोई आधिकरिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन सूत्रों की मानें तो यह जानकरी शत-प्रतिशत सही है। इसी के साथ ही यह भी सुनने में आया है कि केंद्रीय अमित शाह और जाट नेताओं की यह मुलाकात भाजपा के ही एक जाट नेता बीरेंद्र सिंह के आवास पर ही आयोजित की गई है।

आपको बता दें पश्चिमी उत्तर प्रदेश का जाट समुदाय का वोट राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) का परंपरागत वोट माना जाता है लेकिन बीते 2017 के चुनाव में समीकरण थोड़े बदले थे जिससे यहां भी भाजपा को बहुमत मिली थी। ऐसे में रालोद 2022 के विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर लड़ रही है और जाट तथा मुश्लिम दोनों वोट को साधने की पूरी कोशिश में लगी है।

जाट बाहुल्य इलाकों सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तमाम सीटों पर मतदान पहले चरण यानी 10 फरवरी को होना है। 10 फरवरी को पड़ने वाले पहले चरण के मतदान के बाद उत्तर प्रदेश में 7 मार्च तक कुल 7 चरणों में मतदान होंगे, तत्पश्चात 10 मार्च को चुनाव के परिणाम घोषित किये जाएंगे।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story