UP Election 2022: पीएम मोदी का सपा पर निशाना, चुनाव देखकर कृष्ण की भक्ति का चोला ओढ़ते हैं लोग

विधानसभा चुनाव 2022 के लिए करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी पर प्रहार किया। उन्होंने कहा लूटपाट, गुंडागर्दी ही नकली समाजवादियों का असली चेहरा है।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 6 Feb 2022 10:36 AM GMT
UP Election 2022: पीएम मोदी का सपा पर निशाना, चुनाव देखकर कृष्ण की भक्ति का चोला ओढ़ते हैं लोग
X

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल तस्वीर)

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) में पहले चरण के मतदान में अब बस 4 दिन बाकी रह गए हैं। जिसको लेकर प्रदेश के सभी सियासी दल अपना अपना राजनीतिक समीकरण ठीक करने में लगे हुए हैं तो वहीं सूबे के राजनीति दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। उत्तर प्रदेश के इसी चुनावी सरगर्मी में भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनावी प्रचार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) रविवार को आगरा, बुलंदशहर और मथुरा के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपना चुनावी प्रचार किया। चुनावी प्रचार में प्रधानमंत्री ने इन क्षेत्रों में डिजिटल जन चौपाल के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में वोट देने का लोगों से अपील किया।

साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर तीखा प्रहार किया है। पीएम मोदी ने कहा चुनाव देखकर लोग भक्ति का चोला ओढ़ लेते हैं, लेकिन जब सरकार में थे तो वह लोग बरसाना, गोवर्धन और नंदगांव को भूल गए थे।

महिला सुरक्षा पर बोले पीएम मोदी

मथुरा आगरा और बुलंदशहर के विधानसभा क्षेत्रों में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जन चौपाल को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने योगी सरकार की खूब सराहना की उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में आज बेटियां खुले दिल से कहती हैं, 'पहले हमें घर से निकलने में लगता था डर अब भाजपा (BJP) सरकार में अपराधी कांपे थर-थर' प्रधानमंत्री ने कहा प्रदेश में महिला सुरक्षा ठीक होने का सबसे बड़ा से आप लोगों को जाता है, क्योंकि आप लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को वोट दिया।

हाईवे पर गाड़ियां रोक होती थी लूट बलात्कार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन चौपाल को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा पहले के सरकार को तो आप लोगों की आस्था से कोई मतलब ही नहीं था, उन सरकारों में केवल यूपी को लूटने का एजेंडा था इसीलिए आज वो लोग योगी सरकार को पानी पी-पीकर कोस रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा उत्तर प्रदेश में पहले हाईवे पर गाड़ियां रोक दी जाती थी और लूटपाट होती थी, बहन बेटियों से ब्लातकार होते थे। इन लोगों ने उत्तर प्रदेश का बुरा हाल बना दिया था, यही इन नकली समाजवादियों और परिवारवाद का असली चेहरा है।

धार्मिक स्थानों को लेकर सपा पर निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मथुरा और ब्रज का जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा यह लोग चुनाव देखकर कृष्ण के भक्ति का चोला ओढ़ लेते हैं लेकिन जब सरकार में थे तब इन लोगों को नंदगांव, बरसाना और गोवर्धन जैसे क्षेत्रों का याद ही नहीं रहता था। उन्हें पता ही नहीं था कि यूपी के नक्शे में यह भी क्षेत्र है।

आज जब भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) को जन समर्थन मिलता है तो इन लोगों को सपने में श्री कृष्ण याद आते हैं। जो लोग सोते रहते हैं वह सपने देखते हैं और जो जागते हैं वह संकल्प लेते हैं। हमारी सरकार मथुरा और ब्रज की धार्मिक स्थानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story