×

UP Election 2022: मोदी और योगी पर जमकर बरसे अरविंद केजरीवाल, बोले- पूरी बीजेपी आतंकवादी

UP Election 2022: रूधौली विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अठदमा स्टेट पूर्व विधायक आदित्य विक्रम सिंह के पुत्र और युवराज पुष्करादित्या सिंह के समर्थन में केजरीवाल ने लोगो से अधिक से अधिक वोट करने की अपील की।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 22 Feb 2022 3:45 PM GMT
Punjab Election 2022
X

अरविंद केजरीवाल की तस्वीर 

UP Election 2022: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज रूधौली विधान सभा (Rudhauli Legislative Assembly) के रूधौली बाजार में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।

रूधौली विधानसभा(Rudhauli Legislative Assembly) से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अठदमा स्टेट पूर्व विधायक आदित्य विक्रम सिंह के पुत्र और युवराज पुष्करादित्या सिंह (Yuvraj Pushkaraditya Singh) के समर्थन में केजरीवाल ने लोगो से अधिक से अधिक वोट करने की अपील की। मंच पर पहुंचे ही आम आदमी पार्टी के समर्थन में पहुंची अपार जनसमूह को देखकर केजरीवाल गदगद हो गए और कहा इस बार रूधौली की जनता ने मन बना लिया है।

विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

मंच पर जनता को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि एक खुशखबरी है, आम आदमी पार्टी पंजाब प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। केजरीवाल ने दावा किया कि वो पंजाब के अलग अलग जिलों में गए इसलिए दावे के साथ कह सकते है कि आम आदमी पार्टी को पंजाब में सरकार बनाने से कोई नहीं रोक सकता है।

आगे संबोधन में दिल्ली सीएम केजरीवाल ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। कहा कि उन्हे पीएम मोदी, अमित शाह और योगी जी सहित पूरी बीजेपी आतंकवादी कहते है, तो वो आतंकवादी है, भ्रष्टाचारियों के लिए केजरीवाल आतंकवादी है, मोदी जी जब नींद में होते है तो उनके सपने में वो आते है क्यों कि केजरीवाल भ्रष्टाचारियों के सपने में भी आता है।

शोले फिल्म का उदाहरण देते हुए केजरीवाल ने कहा कि कोसो दूर जब कोई भ्रष्टाचार करता है तो लोग कहते है भ्रष्टाचार मत करो केजरीवाल आ जायेगा। वही आगे अपने संबोधन में केजरीवाल ने योगी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।

कहा कि बीजेपी वाले केवल गाली गलौज करते है अपना काम नही गिनाते कि उन्होंने पांच साल में क्या किया। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने केवल कब्रिस्तान और शमशान किया है, इसलिए अब उन्हे जनता मौका दे तो वो कब्रिस्तान और शासन नही बल्कि स्कूल और अस्पताल बनाएंगे, दिल्ली में उनकी सरकार है जिसका उदाहरण पूरी दुनिया को दिखता है कि केजरीवाल ने कितना काम किया है। इस दौरान मंच पर आप नेता संजय सिंह सहित पूर्व विधायक आदित्य विक्रम सिंह व तमाम आप पार्टी के नेता मौजूद रहे।

Rudhauli Legislative Assembly, rudhauli legislative assembly constituency, UP Election 2022, Delhi Chief Minister , Aam Aadmi Party, Arvind Kejriwal, Rudhauli Bazar , Arvind Kejriwal address public meeting, up politics, up news today, latest news up, Yuvraj Pushkaraditya Singh

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story