×

UP Election 2022: किसने छोड़ी अखिलेश यादव के लिए चार बार जीती अपनी करहल सीट ?

UP Election 2022: करहल विधानसभा सीट की खास बात यह है कि यह समाजवादी पार्टी की सबसे मजबूत सीट रही है और यहा से लगातार तीन बार से समाजवादी पार्टी के विधायक सोबरन सिंह चुनाव जीत रहे हैं।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 22 Jan 2022 7:36 AM GMT
UP Election 2022: किसने छोड़ी अखिलेश यादव के लिए चार बार जीती अपनी करहल सीट ?
X

अखिलेश यादव (फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक) 

UP Election 2022: यूपी में चुनावी संग्राम शुरू होने के बाद जहां पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र गोरखपुर से विधानसभा चुनाव में उतर रहे हैं वहीं मुख्यमंत्री पद के दूसरे दावेदार और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने पिता की संसदीय सीट मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। मुलायम सिंह यादव पहली बार मैनपुरी से ही जीतकर देश के रक्षा मंत्री तक बने हैं।

करहल विधानसभा सीट की खास बात यह है कि यह समाजवादी पार्टी की सबसे मजबूत सीट रही है और यहा से लगातार तीन बार से समाजवादी पार्टी के विधायक सोबरन सिंह चुनाव जीत रहे हैं। उन्होंने 2002 में यह सीट भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर जीता था। उसके बाद 2007, 2012 और 2017 में वह सपा के टिकट पर करहल से विधानसभा पहुंचे।

ये रहा रिकॉर्ड

2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की लहर के बावजूद सपा उम्मीदवार सोबरन यादव को एक लाख से ज्यादा वोट मिले थे और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रेम शाक्य को 38 हजार से ज्यादा मतों से हराया था। करीब 20 साल पहले 2002 में आखिरी बार भाजपा इस सीट से जीती थी। उस वक्त सोबरन यादव भाजपा के उम्मीदवार थे।

पिछला चुनाव भी उन्होंने रिकॉर्ड 38 हजार से अधिक मतों से जीता था। उन्हें 104221 वोट मिले थे, वहीं भाजपा की रामा शाक्य को 65816 मत मिले थे.मैनपुरी, करहल व किशनी सीटों में यादव मतदाताता ज्यादा हैं, जबकि क्षत्रिय मतदाता दूसरे नंबर पर हैं। भोगांव में लोधी मतदाता पहले और यादव दूसरे नंबर पर हैं।

यहां यह बताना जरूरी है कि मैनपुरी संसदीय सीट यादव बाहुल्य क्षेत्र हैं जिसमें पांच विधानसभाएं आती हैं। जिनमें मैनपुरी, भोगांव, किशनी, करहल और जसवंतनगर शामिल हैं। यूपी में 2017 के विधानसभा चुनाव में पांच विधानसभा सीटों में से सिर्फ एक सीट भोगांव में भाजपा को जीत मिली थी जबकि बाकी की चार सीटों पर एसपी के प्रत्याशी ही जीते थे।

UP Election 2022, Yogi Adityanath, assembly elections , Defense Minister , mainpuri assembly constituency , Akhilesh Yadav , Samajwadi Party , up election 2022 reddit, up election 2022 prediction astrology, up election 2022 quint , up election 2022

up election 2022 result date , up election 2022 yogi, up election 2022 astrology , up election 2022 chances, up election 2022 date , up election 2022

who will win up election 2022 quora , up election 2022 date hindi , up election 2022 opinion poll ndtv , up election 2022 state , up election 2022 kanpur , up election 2022 latest news in hindi , up election 2022 , samajwadi party mla list 2022, samajwadi party 2022 candidate list, akhilesh yadav news, taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, Mainpuri, Bhogaon, Kishni, Karhal, Jaswantnagar

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story