Election Results: SP नेता अरविंद सिंह गोप का बड़ा बयान, अखिलेश की सरकार बनता देख BJP बौखलाई

UP Assembly Election 2022 के मतगणना से पहले SP की ओर से EVM की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। बाराबंकी सपा नेता अरविंद सिंह गोप ने BJP पर हमला किया है।

Sarfaraz Warsi
Written By Sarfaraz WarsiPublished By Bishwajeet Kumar
Published on: 9 March 2022 10:34 AM GMT
Arvind Singh Gope
X

अरविंद सिंह गोप 

UP Assembly Poll : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का रिजल्ट UP Election 2022 Results) कल आनेवाला है। रिजल्ट आने से पहले ईवीएम (EVM) पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) कड़ी नजर रख रही है। विपक्षी दलों द्वारा चुनाव से पहले ही ईवीएम की सुरक्षा को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे थे और पहले से ही प्रमुख विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी मतगणना स्थल पर ईवीएम की खास सुरक्षा की बात करती रही है। इसी को देखते हुए सपा ने मतगणना को लेकर पुख्ता रणनीति भी बनाई है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के निर्देश के बाद अरविंद सिंह गोप (Arvind Singh Gope) समेत सपा के बड़े नेता भी बाराबंकी में मतगणना होने वाली जगह पर पहुंचे। इस दौरान सपा नेता अरविंद सिंह गोप ने भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) पर आरोप लगाए और एग्जिट पोलों (exit polls) को भी सिरे से खारिज कर दिया। गोप ने कहा कि बहुत समाजवादी पार्टी के लोग लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

भाजपा बौखला गई है : अरविंद सिंह

इस दौरान सपा नेता अरविंद सिंह ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव की सरकार बनता देख भारतीय जनता पार्टी बौखला गई है। अधिकारी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं। भाजपा जनता के वोटों पर डकैती डालना चाहती है, इसलिये हम दिन-रात अपने वोटों और ईवीएम की सुरक्षा में डटे हैं। गोप ने कहा कि बहुत समाजवादी पार्टी के लोग लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

ईवीएम के सुरक्षा पर उठाया सवाल

गोप ने कहा कि ईवीएम मशीनों को बिना सुरक्षा के ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कहा कि वाराणसी ईवीएम मशीनें पकड़ी गई हैं। बरेली में कचड़े की गाड़ी में EVM मशीनें पकड़ी गई हैं। उन्होंने कहा कि इन आरोपों के बाद अखिलेश यादव ने पार्टी के नेताओं को निर्देश दिया है कि जहां पर मशीनें रखी गई हैं, वहां पर जब तक काउंटिंग ना हो जाए तब तक वहां किसी का आना जाना ना हो और उसपर नज़र बनाए रखें। हम लोग मतदान के बाद से ही ईवीएम की सुरक्षा में दिन-रात लगे हुए हैं।

अरविंद सिंह गोप ने एक्जिट पोलों को सिरे से नकारते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में 300 से ज्यादा सीट नहीं जीतने जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन के आला अधिकारी सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी की बंपर जीत और अखिलेश यादव को एक बार फिर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनता देख भारतीय जनता पार्टी बौखला गई है और इसी बौखलाहट में इस तरह के काम कर रही है।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story