×

UP Election 2022: संभल की गुन्नौर सीट से अखिलेश यादव लड़ सकते हैं चुनाव, मुलायम सिंह भी दो बार रह चुके हैं विधायक

UP Election 2022: जबकि उनके चाचा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अपनी परंपरागत सीट जसवंतनगर से ही प्रत्याशी होंगे।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 19 Jan 2022 4:48 PM GMT
akhilesh Yadav
X

सपा प्रमुख अखिलेश यादव। 

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) यूपी विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे या तो तय है, सीट कौन सी होगी इसको लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। अब कहा जा रहा है कि सपा प्रमुख संभल जिले की गुन्नोर सीट से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं।

जबकि उनके चाचा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) अपनी परंपरागत सीट जसवंतनगर से ही प्रत्याशी होंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पढ़ने वाला जिला संभल में हमेशा से समाजवादी पार्टी का वर्चस्व रहा है यहां से सपा के संस्थापक मुलायम सिंह दो बार विधायक रहे हैं। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव भी यहां से चुनाव जीत चुके हैं अब अखिलेश यादव के भी यहां की गुन्नौर सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई है माना जा रहा है कि एक बार फिर से अखिलेश का अपने पुराने गढ़ से चुनाव लड़ना बड़ा सियासी दांव माना जा रहा है।

अखिलेश यादव की तस्वीर

सपा ने राम खिलाड़ी यादव को घोषित किया है प्रत्याशी

फिलहाल अखिलेश यादव के नाम का आधिकारिक तौर पर अभी ऐलान नहीं हुआ है लेकिन गुन्नौर सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की एक दिन पहले ही घोषणा की गई है। पूर्व विधायक रामखिलाड़ी यादव को यहां से टिकट दिया गया है। 2012 में वह सपा के टिकट पर चुनाव जीत कर आए थे लेकिन 2017 में बीजेपी की लहर में वह चुनाव हार गए थे। मंगलवार को ही सपा ने उन्हें प्रत्याशी घोषित किया अब अगर अखिलेश यादव इस सीट से चुनाव लड़ेंगे तो उनका टिकट कटना है।

संभल जिले का सियासी समीकरण

संभल जिले का समीकरण ऐसा है कि यहां करीब 40 फ़ीसदी मुसलमान रहते हैं, शेष हिंदू हैं जिनमें यादवों की भी अच्छी खासी आबादी है। मुसलमानों में तुर्क समाज का सबसे ज्यादा वर्चस्व है। संभल के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क इसी समाज से आते हैं।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story