×

UP Election 2022: संजय निषाद का बड़ा एलान- 24 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

UP Election 2022: "उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में निषाद पार्टी 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इन सीटों पर उतरने वाले उम्मीदवारों की घोषणा भी जल्द कर देंगे।" यह बयान निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कही।

Shashwat Mishra
Report Shashwat MishraPublished By Shreya
Published on: 8 Jan 2022 7:32 AM GMT (Updated on: 8 Jan 2022 8:53 AM GMT)
UP Election 2022: संजय निषाद का बड़ा एलान- 24 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
X

संजय निषाद (फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक) 

UP Election 2022: "उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में निषाद पार्टी 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इन सीटों पर उतरने वाले उम्मीदवारों की घोषणा भी जल्द कर देंगे।" यह बयान निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद (Sanjay Nishad) ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस (Sanjay Nishad Press Conference) कर कही। बता दें कि, उत्तर प्रदेश में भाजपा (BJP) के सहयोगी दल के रूप में निषाद पार्टी (Nishad Party) भी है।

मछुआ आरक्षण की लगातार उठा रहे मांग

पिछले दिनों लखनऊ के रमाबाई रैली स्थल पर निषाद पार्टी और भाजपा की संयुक्त रैली (BJP And Nishad Party Rally) हुई थी। जिसमें गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) भी शामिल हुए थे। 17 दिसंबर को हुई उस रैली में 25 लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य तय किया गया था। मग़र, 25 हजार लोग भी शामिल नहीं हो सके। संजय निषाद को उम्मीद थी कि अमित शाह मंच से 'मछुआ आरक्षण' (Machhua Aarakshan) की घोषणा कर सकते हैं। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। जिसके बाद, कई दिनों तक संजय निषाद ने भाजपा पर सवाल भी खड़े किये। साथ ही, कहा कि आरक्षण से समझौता नहीं करेंगे।

संजय निषाद (फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)

कितना निर्णायक है निषाद वोट

उत्तर प्रदेश की 403 में 169 विधान सभा क्षेत्रों में निषाद वोट बैंक (Nishad Vote Bank) काफी निर्णायक है। इनमें निषाद समुदाय (Nishad Samuday) की मल्लाह, केवट, बिन्द, मांझी, धीवर, कहार, गोड़िया, रायकवार आदि शामिल हैं। निषाद समाज की मंषा है कि भाजपा सरकार चाहे तो मझवार, तुरैहा, गोड़, बेलदार आदि को परिभाषित कर या पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा भेजे गये प्रस्ताव को स्वीकार कर निषाद जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा दे सकती है।

संजय निषाद प्रेस कॉन्फ्रेंस (फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)

किन जिलों में है निषाद जाति का प्रभाव

गोरखपुर, गाजीपुर, जौनपुर, फतेहपुर, कानपुर,सिद्धार्थनगर अयोध्या, अम्बेडकर नगर, चन्दौली, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, बलिया, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही, प्रयागराज, बांदा, आगरा, औरैया, फिरोजाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बाराबंकी, बहराइच, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर, बदायूॅ, बरेली, उन्नाव, इटावा, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, बस्ती की दो या दो से अधिक विधान सभा क्षेत्रों में निषाद समाज का वोट बैंक 40 हजार अधिक है।

गोरखपुर उपचुनाव में भाजपा को दी थी पटखनी

71 विधान सभा क्षेत्रों में तो 70 हजार से अधिक निषाद मतदाता है। प्रदेश की 403 में 169 विधान सभा क्षेत्रों में निषाद वोट बैंक काफी निर्णायक है। निषाद समुदाय गोरखपुर उपचुनाव में अपनी ताकत दिखा चुका है। संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद उपचुनाव में भाजपा को पटकनी दे चुके हैं। इसी मजबूरी के चलते भाजपा ने फिर उनको अपनी पार्टी से जोड़ लिया।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story