×

Sonbhadra News: एक वोट के लिए 500 किमी तक दौड़ाया वाहन, थर्ड जेंडर ने भी निभाई भागीदारी

Sonbhadra News: लोकतंत्र के पर्व में थर्ड जेंडरों ने भी खासा उत्साह दिखाया। दुद्धी निवासी किरन किन्नर ने अपने सहयोगी के साथ उत्साहपूर्वक बूथ पर पहुंचकर अपना वोट डाला।

Kaushlendra Pandey
Published on: 7 March 2022 1:01 PM GMT
UP Election 2022: Vehicle ran for 500 km for one vote, third gender also participated
X

सोनभद्र: थर्ड जेंडर ने भी निभाई भागीदारी

Sonbhadra News: चुनाव में एक-एक वोट कीमती (every vote is valuable) माना जाता है। दुद्धी (Duddhi) में यह चरितार्थ भी होता दिखा। सपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड (SP candidate and former minister Vijay Singh Gond) ने महज एक वोट के लिए 500 किमी तक स्कार्पियो दौड़वा दी।

बताया गया कि उनके बेटे नीरेन्द्र प्रताप सिंह ने सोमवार की भोर में तीन बजे ही वाहन लेकर अचानक से निकल गए। घर वाले भी नहीं समझ पाए कि अचानक इतनी सुबह वह कहां चले गए। उसके बाद फोन न उठाए जाने पर सपा खेमें में अफरातफरी का माहौल बन गया। सुबह नौ बजे तक नीरेंद्र का फोन नहीं उठा तो विजय सिंह दुद्धी कोतवाली पुलिस को सूचना देने के लिए चल दिए। तभी अचानक से उनके मोबाइल पर नीरेंद्र का फोन आ गया और उसने बताया कि उसका मोबाइल साइलेंट मोड पर हो गया था। वह वोट डालने के लिए मौसी को लेने प्रयागराज आया हुआ है और उन्हें लेकर लौट रहा है, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।


थर्ड जेंडरों ने भी मतदान में दिखाया खासा उत्साह

उधर, लोकतंत्र के पर्व में थर्ड जेंडरों ने भी खासा उत्साह दिखाया। दुद्धी निवासी किरन किन्नर ने अपने सहयोगी के साथ उत्साहपूर्वक बूथ पर पहुंचकर अपना वोट डाला। दुद्धी के वार्ड नंबर दो में किरन, चमेली और निशा निवास करती हैं। इसमें किरण और चमेली ने कन्या जूनियर हाईस्कूल स्थित बूथ पर जाकर अपने मत का प्रयोग किया जबकि निशा बाहर होने के कारण वोट नही डाल पाईं। बता दें कि जिले में कुल 48 थर्ड जेंडर के वोटर हैं। इसमें दुद्धी विधानसभा में 14, आबरा विधानसभा में आठ, राबटर्सगंज विधानसभा में 12 और घोरावल विधानसभा में 14 किन्नर मतदाता हैं।

मतदाता सूची की खामी ने ढेरों वोटरों को किया वापस, चलाए गए अभियान पर उठते रहे सवालः

मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के प्रयासों पर मतदाता सूची की खामी पानी फेरती नजर आई। हालत यह थी कि जहां कई परिवारों के आधे से अधिक वोट गायब मिले। वहीं जिनकी पांच से सात साल पहले मौत हो चुकी है, उनका भी वोटर सूची में दिखता नाम लोगों को चैंकाता रहा। लोगों का कहना था कि लोगों ने बीएलओ के यहां जाकर तथा विशेष अभियान के दिन बूथों पर जाकर नाम बढ़वाने, मतदाता के नाम की गड़बड़ी दूर करने तथा मृतकों का नाम सूची से हटाने की जानकारी दी गई थी, बावजूद जिले के कई बूथों पर सामने आई इस तरह की गड़बड़ी ने मतदान प्रतिशत तो प्रभावित किया ही, तमाम वोटरों को बूथ से वापस होने के लिए भी विवश कर दिया।



दूसरे बूथों पर नाम होने से भी मतदाताओं को हुई दिक्कत

राबटर्सगंज विधानसभा में तरावां गांव के दो से ढाई सौ वोटरों का नाम घोरावल विधानसभा क्षेत्र के उपधी स्थित बूथ पर होने की जानकारी मिली। इसके चलते इसमें से अधिकांश मतदाता घरों पर ही रह गए। इसी तरह दुद्धी विधानसभा के तहसील मुख्यालय के वार्ड नौ के वोटरों का नाम वार्ड 11 के बूथ पर चला गया। इसके चलते जब मतदाता वोट डालने तो पहुंचा तो उनका नाम ही नदारद मिला। कुछ ने पता लगाकर दूसरे बूथ जाकर वोट डाला लेकिन शेष लोग वापस हो लिए।

इसी तरह अन्य बूथों पर भी लोग एजेंट के पास पहुंचे तो पता चला कि वोटर लिस्ट नाम ही नही है। कुछ मतदाताओं को पता चला कि उनका नाम एक वार्ड आगे या एक वार्ड पीछे यानी दूसरे वार्ड या दूसरे गांव की सूची में है। इसके चलते तमाम लोग, बीएलओ की कार्यप्रणाली और प्रशासन की तरफ से ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को सूचीबद्ध करने के चलाए गए अभियान पर सवाल उठाते, वापस हो लिए।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story