×

शिवपाल ने चुनाव का बिगुल फूंका: सैफ़ई से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का रथ रवाना, आज मथुरा वृंदावन में होगा शंखनाद

Shivpal Ne Fuka Chunav Ka Bigul: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (PSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आज मथुरा वृंदावन से अपने चुनावी शंखनाद की शुरुआत करने जा रहे हैं।

Uvaish Choudhari
Report Uvaish ChoudhariNewstrack Shreya
Published on: 12 Oct 2021 3:32 AM GMT
शिवपाल ने चुनाव का बिगुल फूंका: सैफ़ई से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का रथ रवाना, आज मथुरा वृंदावन में होगा शंखनाद
X

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का रथ (फोटो- सोशल मीडिया) 

Shivpal Ne Fuka Chunav Ka Bigul: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (Pragatisheel Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने आज मथुरा वृंदावन से अपने चुनावी शंखनाद (Chunavi Shankhnaad) की शुरुआत करने जा रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने अपनी इस यात्रा के लिए सामाजिक परिवर्तन रथ (Shivpal Singh Yadav Rath Yatra) कल देर शाम सैफ़ई (Saifai) एसएस मेमोरियल कॉलेज (S.S Memorial College) से रथ को मथुरा जनपद (Mathura) के लिए कड़ी सुरक्षा में रवाना किया।

प्रसपा अध्यक्ष अपनी पार्टी की सामाजिक परिवर्तन यात्रा (Samajik Parivartan Yatra) की आज 12 अक्टूबर से मथुरा जनपद में वृंदावन से शुरुआत करने जा रहे हैं, समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को शिवपाल सिंह ने गठबंधन (SP BSP Alliance) करने के लिए 11 अक्टूबर तक का समय दिया था। लेकिन 11 अक्टूबर तक सपा प्रमुख़ अखिलेश यादव की ओर से चाचा शिवपाल को कोई संकेत न मिलने के बाद 2022 विधानसभा चुनाव (UP Vidhan Sabha Chunaav) में एक साथ चुनाव लड़ने की चर्चा पर फिलहाल विराम लग गया है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

7 चरणों में अलग अलग जनपदों में जाएगा रथ

शिवपाल की यह रथ यात्रा (Rath Yatra) मथुरा से औरैया जनपद तक निकाली जाएगी। शिवपाल का रथ यूपी में 7 चरणों में अलग अलग जनपदों में जाएगा। शिवपाल का रथ 13 अक्टूबर को इटावा सीमा में प्रवेश करेगा, रात्रि में सभी रथ यात्री सैफ़ई में विश्राम करने के बाद 14 अक्टूबर को सैफ़ई से निलकर इटावा के विभिन्न जगाहों को होते हुए औरैया में यह यात्रा पहले चरण में समाप्त होगी।

शिवपाल सिंह के इस रथ पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर, राम मनोहर लोहिया, जनेश्वर मिश्र, मुलायम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव, आदित्य यादव, सहित अन्य लोगों की तस्वीरें लगी हैं।

क्यों नहीं हुआ सपा-प्रसपा का गठबंधन?

शिवपाल पहले भी कह चुके हैं कि हम तो पांच गांव मांग रहे हैं, वह भी नहीं मिल रहे हैं। जबकि समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव के करीबी सूत्रों के मुताबिक चाचा शिवपाल उन सीटों को मांग रहे हैं जहां से परंपरागत रूप से पार्टी के कद्दावर नेता जीतते रहे हैं ऐसे में चाचा के कमजोर दावेदारों को कैसे वह सीटें दे दी जाएं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story