×

UP Election 2022: शिवपाल यादव के हाथ से फिसली 'चाबी' पहुंची हरियाणा, अब 'स्टूल' पर लड़ेंगे 2022 का रण

UP Election 2022: शिवपाल और उनके नेता करीब 3 साल तक जिस चाबी का प्रचार करते रहे अब वह उनके हाथ से फिसल चुकी है। चुनाव आयोग ने उन्हें नया सिंबल स्टूल अलॉट कर दिया है।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 28 Dec 2021 6:28 AM GMT (Updated on: 9 Jan 2022 7:45 PM GMT)
UP Election 2022: शिवपाल यादव के हाथ से फिसली चाबी पहुंची हरियाणा, अब स्टूल पर लड़ेंगे 2022 का रण
X

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP assembly elections) की तैयारियों में जूटे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) को नया चुनाव चिन्ह(Chunav Chinh) आयोग ने अलॉट किया है। 2017 में समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद शिवपाल यादव ने 2018 में नई पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (Pragatisheel Samajwadi Party) बनाई थी। इसका रजिस्ट्रेशन चुनाव आयोग में हुआ था इसके बाद आयोग ने उन्हें चाबी चुनाव चिन्ह अलॉट किया था।

इसी चुनाव चिन्ह पर उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव(Loksabha Chunav) भी लड़ा था उन्हें महज 0.30 प्रतिशत वोट ही हासिल हुआ था। अब 2022 का चुनाव(2022 Ka Chunav) समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर लड़ने जा रहे शिवपाल यादव की पार्टी के प्रत्याशी नए चुनाव चिन्ह स्टूल(Shivpal Yadav Chunav Chinh Stool) पर मैदान में उतरेंगे।

पीएसपी को स्टूल चुनाव चिन्ह मिला

PSP Chunav Chinh Stool


शिवपाल और उनके नेता करीब 3 साल तक जिस चाबी का प्रचार करते रहे अब वह उनके हाथ से फिसल चुकी है। चुनाव आयोग ने उन्हें नया सिंबल स्टूल अलॉट कर दिया है। 2022 का चुनाव शिवपाल और उनके नेता इसी पर लड़ेंगे। सपा से गठबंधन फाइनल होने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अखिलेश यादव अपने चाचा को 8 से 10 सीटें दे सकते हैं। जिस पर शिवपाल और उनके करीबी मैदान में उतरेंगे।

सपा से गठबंधन फाइनल

Samajwadi Party Alliance


गौरतलब है कि पीएसपी और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party-PSP Alliance) का 2022 में गठबंधन फाइनल हो गया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव बीते दिनों अपने चाचा शिवपाल यादव के घर जाकर उनसे मुलाकात की थी और गठबंधन को लेकर चर्चा की थी। लंबे समय से गठबंधन का इंतजार कर रहे शिवपाल अब अखिलेश यादव की मंजूरी मिलने के बाद उनके साथ मिलकर मिशन 2022(Mission 2022) फतह करने की तैयारियों में जुटे हैं।

शिवपाल यादव की 'चाबी' हरियाणा पहुंची

Shivpal Yadav Ki Chabi

बता दें शिवपाल यादव की पार्टी का पुराना चुनाव चिन्ह 2019 लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव में उतरी 'जननायक जनता पार्टी' (Jannayak Janata Party) को चाबी चुनाव चिह्न आवंटित हुआ था।

जननायक जनता पार्टी हरियाणा(Haryana) की राज्य स्तरीय पार्टी के रूप में चुनाव आयोग में पंजीकृत है। 2019 के चुनाव से पहले 2018 में जब पीएसपी का गठन शिवपाल ने किया था तो आयोग ने यही चाबी चुनाव चिन्ह उन्हें आवंटित किया था।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story