×

UP Election 2022: भाजपा के स्टार प्रचारकों से एमपी के नेता नदारद

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए भारतीय जनता पार्टी ने स्टार प्रचारकों की जो सूची जारी की है उसमें मध्य प्रदेश से किसी भी भाजपा नेता का नाम शामिल नहीं है।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani LalPublished By Vidushi Mishra
Published on: 20 Jan 2022 6:27 AM GMT (Updated on: 20 Jan 2022 6:28 AM GMT)
star campaigners BJP
X

भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा (फोटो-सोशल मीडिया)

UP Election 2022: उमा भारती, शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर आदि मध्यप्रदेश के तमाम बड़े नेता भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल नहीं हैं, कम से कम पहले चरण के चुनाव में तो नहीं हैं।

दरअसल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए भारतीय जनता पार्टी ने स्टार प्रचारकों की जो सूची जारी की है उसमें मध्य प्रदेश से किसी भी भाजपा नेता का नाम शामिल नहीं है। पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा को कानपुर क्षेत्र की लगभग 50 सीटों का प्रभारी बनाया गया था।

स्टार प्रचारक बनने का मौका

वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में बलिया में जन विश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी। पिछले चुनाव में कांग्रेस की तरफ से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी मोर्चा संभाला था। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी उत्तर प्रदेश के प्रभारी रह चुके हैं। इस बार इनमें से किसी को भी स्टार प्रचारक बनने का मौका नहीं मिला है।

इनके अलावा शिवराज सिंह चौहान, उमा भारती, प्रहलाद पटेल, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के नाम भी नदारद हैं। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को तो उत्तर प्रदेश चुनाव में एक बार मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में भी प्रोजेक्ट किया गया था।

पहले चरण में 10 फरवरी को 11 जिलों की पश्चिमी यूपी की 58 विधानसभा सीटों पर विधानसभा चुनाव होना है। पहले चरण के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश भाजपा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान का नाम है।

इनके अलावा राधा मोहन दास, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, स्मृति ईरानी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, संजीव बालियान, हेमा मालिनी, जसवंत सैनी, अशोक कटियार, सुरेंद्र नागर, जनरल वीके सिंह समेत कई बड़े नेता शामिल है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story