Mirzapur : मड़िहान विधानसभा में लड़ाई हुई दिलचस्प, सपा-अपना दल (कामेरावादी) दोनों के प्रत्याशी मैदान में

विधानसभा चुनाव 2022 में मिर्जापुर के मड़िहान विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी और अपना दल (के) दोनों पार्टियों के उम्मीदवार आपने सामने हैं। गौरतलब है कि इस विधानसभा चुनाव में सपा-अद(के) का गठबंधन है।

Bishwajeet Kumar
Published By Bishwajeet KumarWritten By Brijendra Dubey
Published on: 21 Feb 2022 4:15 PM GMT (Updated on: 21 Feb 2022 5:02 PM GMT)
Apna Dal (K) candidate Awadhesh Patel and SP candidate Ravindra Bahadur Patel
X

अपना दल प्रत्याशी अवधेश पटेल और सपा प्रत्याशी रविंद्र बहादुर पटेल (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

UP Election 2022 : मिर्ज़ापुर में विधान सभा के चुनावी मैदान में 60 प्रत्यासी आजमाएंगे अपना भाग्य। आज सिर्फ प्रत्यासी ने अपना पर्चा वापस लिया। वहीं आज गठबंधन के दल सपा और अपना दल (कमेरावादी) (Apna Dal K) के प्रत्याशियों ने मड़िहान विधानसभा सीट (Marihan assembly seat) से पर्चा वापस नहीं लिया। मड़िहान विधान सभा में अब दोनों दलों के प्रत्याशी आमने-सामने है।

अंतिम दिन एक नामांकन वापस

मिर्जापुर में आज नामांकन के अंतिम दिन आज सिर्फ एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस लिया। छानबे से एक प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने के बाद अब पाँच विधान सभा चुनार, मड़िहान, नगर, मझवा और छानबे में कुल 60 प्रत्याशी चुनावी मैदान है। एडीएम का कहना है कि आज सभी 60 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का एलॉट कर दिया गया। वहीं आज नामांकन खत्म होने के बाद सबसे दिलचस्प मुकाबला मड़िहान विधान सभा सीट पर होगा।

सपा (SP) गठबंधन में शामिल अपना दल(कमेरावादी) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के दोनों प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। सपा से रवींद्र बहादुर सिंह पटेल और अपना दल (कमेरावादी) से अवधेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू पटेल आमने-सामने है। उम्मीद की जा रही थी।दोनों में से एक प्रत्याशी आज नामांकन वापस ले लेंगे मगर ऐसा नहीं हुआ। दोनों पार्टी के प्रत्याशी एक साथ आमने-सामने हैं।

वहीं बीएसपी (BSP) से पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा (Narendra Kushwaha) मैदान में है, वर्तमान विधायक व राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल भी मैदान में है। इसलिए लड़ाई दिलचस्प हो गई है। गहमा गहमी का माहौल है। जगह जगह चर्चा का विषय बन गया है। वहीं चुनावी राजनीतिज्ञ भी अपना अपना गणित लगा रहे है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में तीन चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। अभी अन्य 4 चरणों में मतदान होना बाकी है। चुनाव परिणाम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा के विधानसभा चुनाव परिणामों के साथ 10 मार्च को घोषित होगा।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story