×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने कहा, जीरो पर आउट होगी कांग्रेस, अखिलेश देख रहे है दिन में सपने

केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने चंदौली में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियों को गिनाया।

Bishwajeet Kumar
Published By Bishwajeet KumarWritten By Ashvini Mishra
Published on: 14 Feb 2022 10:01 AM GMT
केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने कहा, जीरो पर आउट होगी कांग्रेस, अखिलेश देख रहे है दिन में सपने
X

सांसद व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे (फाइल तस्वीर)

चंदौली। जनपद में सैयदराजा व सकलडीहा विधानसभा (Sakaldiha Assembly Seat) के भाजपा प्रत्याशियों का नामांकन कराने के लिए स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे (Mahendra Nath Pandey) अपने प्रत्याशियों का नामांकन कर बाहर निकलते हुए पत्रकारों से वार्ता किया। इस दौरान महेंद्र नाथ पांडे ने अखिलेश यादव और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

केन्द्रीय मंत्री उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर आस्वश्त होते हुए कहा कि इस बार फिर प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी और इस बार भी तीन सौ के पार होगा।

जनता बताएगी कितने पानी में हैं अखिलेश

उन्होंने अपने विकास के मुद्दों को बनाते हुए कहा कि जनता विकास की तरफ जा रही है। एक्सप्रेस वे, रेलवे लाइन के विस्तारीकरण, सभी जिलों में लगभग मेडिकल कॉलेज की स्थापना सहित कानून व्यवस्था को जनता आत्मसात करते हुए भाजपा के साथ जुटी हुई है। अखिलेश यादव दिन में सपना देख रहे हैं और आने वाला 10 मार्च उन्हें बता देगा कि किसकी सरकार बन रही है और वह कितने पानी है। दूसरे फेज के चुनाव पर भी कहा है कि पहले चरण में भी भाजपा आगे हैं और दूसरे चरण में भी भाजपा (BJP) आगे रहेगी।मेरे संसदीय क्षेत्र में भी भाजपा जीतेगी इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही है।

कांग्रेस हो जाएगी साफ

वहीं प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' की तर्ज पर आधी आबादी को अपने पक्ष में करने की बात पर कहा कि कांग्रेस शून्य पर आउट हो रही है। बंगाल में भी जीरो पर आउट हुई और उत्तर प्रदेश में भी आउट हो रही है। कुछ लोग जो अपने पर्सनल व्यक्तित्व से अभी तक कांग्रेस की लाज बचा कर जीत हासिल कर रहे थे। वह लोग भी भाजपा में आ गए हैं इसलिए कांग्रेस पूरी तरह से उत्तर प्रदेश के 2022 के चुनाव में साफ हो जाएगी।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story