×

UP Election 2022: सपा की अराजकता ही उसे ले डूबेगी-एसपी सिंह बघेल

UP Election 2022: केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, लेकिन उन्हें यह पद भी लोकप्रियता के कारण नहीं मिला है, बल्कि उसे अपने पिता से छीनकर हासिल किया है।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 21 Feb 2022 3:11 PM GMT
UP Election 2022: Only anarchy of SP will drown it: SP Singh Baghel
X

अखिलेश यादव- केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल: Photo - Social Media

Lucknow: केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल (Union Minister Professor SP Singh Baghel) ने कहा कि करहल (Karhal Assembly seat) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के लोगों ने तांडव किया है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, लेकिन उन्हें यह पद भी लोकप्रियता के कारण नहीं मिला है, बल्कि उसे अपने पिता से छीनकर हासिल किया है। बघेल ने कहा कि सपा की अराजकता ही उसे ले डूबेगी।

बघेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश और देश में कई गढ़ गिरे हैं। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इस समय बेरोजगार हैं। डिम्पल यादव (Dimpal Yadav) हारी हैं। बदायूं में मेरी भतीजी संघमित्रा मौर्य (Sanghamitra Maurya) ने धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) को हराया। फिरोजाबाद में मैं उनके कुनबे को हराया हूँ। उन्होंने कहा कि मुझे नीचा दिखाने के लिए तमाम आरोप लगाए गए। मैं सामान्य परिवार से आता हूं, संघर्ष क्या होता है अखिलेश जी इसे नहीं जानते हैं। इन्होंने न गरीबी देखी है, न ही इन्हें गरीबों से मतलब है। ये एक जाति के नेता हैं, इन्होंने पिछड़ों और अतिपिछड़ों को अपमानित ही किया है।

अखिलेश यादव ने भारत और भारतीयता दोनों का अपमान किया- बघेल

बघेल ने कहा कि अखिलेश यादव ने भारत और भारतीयता दोनों का अपमान किया है। राजनीति के लिए वे पार्टी पर आरोप लगाएं, लेकिन भारत, भारतीय और भारतीयता को नीचा न दिखाएं। भाजपा के लिए देश पहले हैं। न भारत कभी हारा है, न हारेगा। भारतीयों को अपमानित करना बंद करें अखिलेश।

एसपी सिंह बघेल ने प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) पर भी साधा निशाना

एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) ने कहा कि कांग्रेस (Congress Party), सपा (Samajwadi Party) और बसपा (Bahujan Samaj Party) सब आपस में मिले हुए हैं। सबने एक दूसरे से गठबंधन किया हुआ है। ये आतंकवाद को फिजूल की बात कहती हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गाँधी यह भूल गई हैं कि इनके स्वयं के पिता स्व. राजीव गांधी और उनकी दादी स्व. इंदिरा गांधी खुद आतंकवाद के सबसे बड़े शिकार रहे हैं। लेकिन बदली हुई परिस्थितियों में स्वार्थ की राजनीति के कारण ये सब आतंकियों के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर रखते हैं। वोट बैंक के अनुसार देखते हैं।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने नामांकन के दौरान दम्भ भरी घोषणाएं की थीं। अखिलेश ने कहा था कि मुझे अब करहल नहीं आना है। चौथे दिन ही आ गए। करहल में डिम्पल यादव, धर्मेंद्र यादव, उनके पिता, अक्षय यादव जैसे लोगों को कैम्प करना पड़ा। यह साबित करता है कि वह हार रहे थे। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने कहा कि बघेल की जमानत जब्त हो जाएगी। 10 मार्च के बाद देखेंगे। कैसे उन्हें करहल के लोग मिलकर हराएंगे। अखिलेश ने कहा कि वह डेढ़ लाख से जीतेंगे। डेढ़ लाख से जीतने वाला पत्नी को मैदान में नहीं उतरता, बूढ़े पिता को नहीं उतरता, पूर्व सासंदों को मैदान में नहीं उतरता।

सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास

केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर काम करती है। आवास, शौचालय, आवास में भोजन, उनके बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था करने का काम हमारी सरकार ने किया है। सपा बसपा में लोग घरों पर कब्जा करते थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में 42 लाख आवास बनाकर गरीबों को दिया है। कोरोना की पहली व दूसरी लहर में सरकार ने काम किया। इस दौरान निःशुल्क राशन मिल रहा है। ढाई दशक पहले जब मैं सांसद बना तो पता चला कि एक व्यक्ति की भूख से मौत हुई। बहुत लोग मरते थे। आज मोदी योगी सरकार में ऐसा नहीं हो रहा है। तब देश कांग्रेस की सरकार थी।

बघेल ने योगी सरकार की गिनाईं उपलब्धियां

बघेल ने योगी सरकार (Yogi Government) की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि ने कहा कि यूपी के ढाई करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत छह हजार रुपये दिए जा रहे हैं। विधवा पेंशन से लेकर अन्य योजनाओं का लाभ सीधे उनके खाते में जा रहा है। 2014 में मोदी सरकार बनी तब 33 करोड़ लोग बैंक देखे ही नहीं थे। उनके खाते में खोलवाये गए। 10वीं क़िस्त देने के बावजूद हमे घर-घर वोट मांगने के लिए जाना पड़ा है। तो किसान सम्मान निधि कोई बन्द नहीं कर पायेगा।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story