×

UP Election 2022: तीसरे चरण का मतदान संपन्न, 2017 के मुकाबले कम रहा मतदान, अखिलेश समेत कई दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में हुई कैद

मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चला। इस चरण में 2.16 करोड़ मतदाता 627 उम्मीदवारों के भाग्य को ईवीएम में लॉक कर दिया।

Krishna Chaudhary
Report Krishna ChaudharyPublished By Divyanshu Rao
Published on: 20 Feb 2022 3:26 PM GMT
UP Election 2022
X

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:न्यूज़ट्रैक)

UP Election 2022: देश के सबसे बड़े सियासी सूबे उत्तरक प्रदेश में रविवार यानि 20 फरवरी को तीसरे चरण के लिए मतदान संपन्न हो गया है। इस चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान हुआ। चुनाव आयोग के आंकड़ें के अनुसार, थर्ड फेज में करीब 60 प्रतिशत मतदान हुआ। जो कि 2017 में हुए मतदान से कम है। 2017 के विधानसभा चुनाव में इन सीटों पर 62.21 प्रतिशत मतदान हुआ था।

मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चला। इस चरण में 2.16 करोड़ मतदाता 627 उम्मीदवारों के भाग्य को ईवीएम में लॉक कर दिया। तीसरे चरण में मतदान के लिए 25794 पोलिंग बूथ और 15557 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इसके अलावा 641 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए थे। इस चरण में 2.16 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। जिनमे 1.16 करोड़ पुरूष, 0.999 करोड़ महिला तथा 1060 थर्ड जेंडर के लोग शामिल हैं।

मतदान के दौरान हुए विवाद

तीसरे चरण के मतदान के दौरान कई जगह कुछ अप्रिय घटना भी घटीं। कानपुर में हिजाब को लेकर बवाल खड़ा हो गया। छिटपुट झड़पों के बीच झांसी में खूनी संघर्ष देखने को मिला। रिवॉल्वर अम्मा के नाम से मशहूर मेयर प्रमिला पांडे ने वोटिंग की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की तो उन पर FIR हो गई। वहीं कानपुर में ही एक प्रत्याशी के सामने जय श्रीराम के नारे लगाए गए।

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:न्यूज़ट्रैक)

तीसरे चरण के चर्चित चेहरे

तीसरे चरण में यूपी की राजनीति के कई चर्चित चेहरे चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाते नजर आए। इनमे सबसे प्रमुख है यादव कुनबे के दो शख्स। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव चुनाव मैदान में हैं। अखिलेश यादव जहां करहल से तो उनके चाचा शिवपाल अपनी परंपरागत सीट जसवंतनगर सीट से चुनाव मैदान में हैं। पहले बार चुनाव लड़ रहे अखिलेश के सामने बीजेपी ने आगरा से सासंद औऱ मोदी सरकार में मंत्री एसपी सिंह बघेल को उतारा है। जिससे लड़ाई रोचक हो गई है।

इनके अतिरिक्त योगी सरकार के कई दिग्गज मंत्री भी चुनाव मैदान में हैं। जिसमे सबसे प्रमुख हैं महराजपुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार सतीश महाना। उनके अलावा रामनरेश अग्निहोत्री मैनपुरी की भोगांव सीट से, नीलिमा कटियार कल्याणपुर सीट से, मनोहरलाल मन्नूी कोरी मेहरोनी से और लाखन सिंह राजपूत दिबियापुर से चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा सबसे चर्चित उम्मीदवारों में खाकी उतारकर खादी पहनने वाले पूर्व आईपीएस अफसर असीम अरूण भी शामिल हैं। बीजेपी ने उन्हें कन्नौज सदर से चुनाव मैदान में उतारा है।

2017 के परिणाम

सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने 2017 के विधानसभा चुनाव में इन सीटों पर स्वीप किया था। भगवा दल ने 59 सीटों में से 49 सीटों पर जीत का पताका लहराया था। जबकि मुख्य विपक्षी सपा को महज 8 सीटों से संतोष करना पड़ा था। वहीं बीएसपी औऱ कांग्रेस केवल खाता खोलने तक ही सीमित रह गए। ऐसे में 10 मार्च को नतीजे बताएंगे कि क्या बीजेपी अपने प्रदर्शन बरकरार रखती है या सपा उससे सीटें छिनने में कामयाब होती है।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story