×

UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने पूछा- अगर ये अमृत काल का बजट है, ...तो पहले वाले क्या जहर थे ?

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव ( UP Elections 2022) के लिए पहले चरण के मतदान में अब महज एक हफ्ता शेष बचा है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं। वैसे-वैसे राजनीतिक दल एक दूसरे पर और ज्यादा हमलावर होते जा रहे हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 2 Feb 2022 9:02 AM GMT (Updated on: 2 Feb 2022 10:51 AM GMT)
up election 2022 uttar pradesh vidhan sabha chunav
X

up election 2022 uttar pradesh vidhan sabha chunav 

UP Elections 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव ( UP Elections 2022) के लिए पहले चरण के मतदान में अब महज एक हफ्ता शेष बचा है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं। वैसे-वैसे राजनीतिक दल एक दूसरे पर और ज्यादा हमलावर होते जा रहे हैं। कोई नेता एक भी मौका नहीं छोड़ रहा। आज भारतीय जनता पार्टी के कई नेता पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हैं। बुलंदशहर के दौरे पर गए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कि 'कुछ लोगों ने वैक्सीन का विरोध किया था, अब जनता चुनाव में उन्हें हाल की डोज लगाएगी।'

सीएम योगी ने आगे कहा, 'कोरोना महामारी दुनिया में तबाही मचा रही है। लेकिन, यहां आकर अब समाप्त भी हो रही। कोरोना से बचाव के लिए जो भी हो सकता था, हमारी बीजेपी की सरकार ने किया। योगी आदित्यनाथ कहते हैं, 'जो लोग वैक्सीन के खिलाफ प्रचार कर रहे थे। कहते थे, कि ये 'मोदी वैक्सीन' है, उनके मुंह पर जनता ने तमाचा मारा है। क्योंकि, जनता ने वैक्सीन की डोज लगवाई। और अब चुनाव में विरोधियों को हार की डोज भी लगानी है।'

Live Updates

  • 2 Feb 2022 9:46 AM GMT

    मायावती बोलीं- लोग पूछते हैं कि बहन जी कहां हैं, मैं पार्टी को जमीन पर मजबूत कर रही थी।

  • 2 Feb 2022 9:42 AM GMT

    नोएडा और दादरी में पार्टी उम्मीदवारों के लिए गुरुवार को प्रचार करेंगे अखिलेश 

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को नोएडा और दादरी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। पार्टी के नोएडा महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने बताया, कि 'सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को बुलंदशहर के अगौता, चित सोना, स्याना, शेखपुरा, चौदका चौराहा, सिकंदराबाद, खुर्जा, दादरी तथा नोएडा विधानसभा क्षेत्र में लोगों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि यादव नोएडा से सपा प्रत्याशी सुनील चौधरी तथा दादरी से सपा प्रत्याशी राजकुमार भाटी के लिए प्रचार भी करेंगे। 

  • 2 Feb 2022 9:35 AM GMT

    सपा पर खूब बरसीं मायावती, कहा- इन्होंने ही फाड़ दिया था दलित आरक्षण का बिल

    आगरा में जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। मायावती ने कहा, कि 'पिछली सपा सरकार में सिर्फ एक ही समुदाय के लिए काम होता था। यही नहीं ये आरक्षण के विरोधी हैं। सपा ने ही दलितों को प्रमोशन में आरक्षण वाला बिल फाड़ दिया था।'

  • 2 Feb 2022 9:32 AM GMT

    अखिलेश का तंज- मनपसंद सीट न मिलने और पैदल चलाए जाने से परेशान हैं योगी

    अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर तंज भरे लहजे में कहा, 'प्रधानमंत्री ने इन्हें पैदल चलाया। इसलिए गुस्से में हैं। इन्हें आने वाले समय में कुछ मिलने वाला नहीं है। इसलिए उनकी भाषा बदल गई है। गठबंधन को मिला समर्थन देख इन लोगों के चेहरों के तोते उड़ गए हैं।'

  • 2 Feb 2022 9:27 AM GMT

    'कांग्रेस के 10 साल के शासन में हमारे सैनिकों के सिर काटे जाते थे'

    अमित शाह आज कांग्रेस पर हमलावर दिखे, कहा 'कांग्रेस ने 10 सालों तक शासन किया। लेकिन इस दौरान पाकिस्तान ने हमारे जवानों के सिर काट दिए। मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री के तौर पर कुछ नहीं किया। लेकिन, उड़ी और पुलवामा के बाद पीएम मोदी ने 10 दिनों के अंदर पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक कर दी।'

  • 2 Feb 2022 9:25 AM GMT

    'यूपी में अब बाहुबली नहीं बजरंगबली हैं'

    अमित शाह कहते हैं, कि 'मुलायम और अखिलेश सीएम थे तो उनके साथ आजम खान और अतीक चलते थे। उनके राज में हर जिले में एक बाहुबली और एक माफिया होता था। ऐसे लोग पिछले तीन सालों से जेल में बंद हैं। अब यूपी में कोई बाहुबली नहीं है। बल्कि बजरंग बली हैं।'

  • 2 Feb 2022 9:20 AM GMT

    'अखिलेश राज आया तो यूपी में रेड लाइट और ग्रीन लाइट'

    आज अमित शाह ने कहा, कि 'अखिलेश यादव आएंगे तो विकास को 'रेड लाइट' दिखाएंगे और माफियाओं को 'ग्रीन लाइट' दिखाएंगे। बदायूं में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, कि 'बीजेपी सरकार ने घर-घर में शौचालय बनवाने का काम किया है।'

  • 2 Feb 2022 9:16 AM GMT

    लखीमपुर में जनसभा को फोन से संबोधित करेंगे राजनाथ सिंह

    खराब मौसम के चलते लखीमपुर के लिए उड़ान नहीं भर पाने के कारण रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अब फोन पर करेंगे जनसभा को संबोधित।

  • 2 Feb 2022 9:13 AM GMT

    अमित शाह- ताला उद्योग को बुआ-बबुआ ने लगाया ताला

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अलीगढ़ में एक चुनावी कार्यक्रम में कहा, कि 'मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल- 370 को खत्म किया। तब अखिलेश यादव ने संसद में खड़े होकर इसका विरोध किया था।' शाह बोले, 'देश भर में अलीगढ़ के ताले मशहूर थे, लेकिन बुआ और बबुआ की सरकारों में इस इंडस्ट्री पर ही ताला लगा दिया।'

  • 2 Feb 2022 9:10 AM GMT

    हर तरफ बीजेपी नेताओं का अपमान हो रहा

    जयंत चौधरी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा, कि 'यह चुनाव भाईचारा बनाम बीजेपी है। इतना अपमान किसी का नहीं हुआ होगा, जितना भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का हो रहा है। जनता इनके खिलाफ आक्रोश में है।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story