×

UP Election 2022: चुनाव से पहले यूपी के नेताओं की कार बनी खजाना, देखें कैसे निकल रहे नोटों से भरे बैग

UP Election 2022: नोएडा में करोड़ों रुपयों से भरा बैग मिला है। ऐसा ही एक बैग कानपुर से भी मिला था। आखिर राजनीतिक गलियारों में चल क्या रहा है आइए जानते हैं।

Shruti Shukla
Report Shruti ShuklaPublished By Ragini Sinha
Published on: 18 Jan 2022 2:51 PM GMT (Updated on: 18 Jan 2022 3:42 PM GMT)
X

UP Election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव के शंखनाद और आचार संहिता लगने के बाद नेताओं में हलचल भी तेज हो गई है। तो वहीं हमेशा की तरह रुपयों का खेल भी जारी है। सारे नेताओं में एक खलबली सी मच गई है। जैसे तैसे बस पैसों का लेनदेन करके चुनाव में जीतना है, लेकिन इस बीच हमारा पुलिस प्रशासन भी पीछे नहीं है। वो लगातार धर पकड़ में लगा हुआ है। नोएडा में करोड़ों रुपयों से भरा बैग मिला है। ऐसा ही एक बैग कानपुर से भी मिला था। आखिर राजनीतिक गलियारों में चल क्या रहा है आइए जानते हैं।

ध्यान से देखिए इस गाड़ी को ये सफेद रंग की चमचमाती गाड़ी कोई मामूली नहीं लग रही है। इस गाड़ी पर देखिए बीजेपी का झंडा बड़े शान से लहरा रहा है। नेता जी गुलाबी और पीले रंग के कागजों से लगता है बहुत प्रेम करते हैं और इन कागजों के बल पर ये करना क्या चाहते हैं।

नेता जी अपना वोट बैंक बढ़ाने की कोशिश कर रहे

ये नोटों से भरा बैग कह क्या रहा है। आखिर इतने रुपयों का कोई तो काम होगा। कहीं ऐसा तो नहीं नेता जी अपना वोट बैंक बढ़ाने की कोशिश कर रहे हों। अब ये तो आगे देखने वाली बात होगी लेकिन पुलिस अपने काम में लगी हुई है। उसने गाड़ी और करीब एक करोड़ की नगदी को कब्जे में ले लिया है।

आशंका जताई जा रही है कि गौतमबुद्ध नगर की तीनों सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रुपए बांटने के लिए ये पैसे जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही धावा बोल दिया। अब नेता जी की तो सिट्टी पिट्टी गुल हो गई कि भईया करें तो क्या करें क्या बहाना बनाएं, वैसे तो नेता लंबी लंबी फेंकते हैं बड़े उसूलों का पालन करने की बात करते हैं तो ये भाजपा नेता किुन उसूलों का पालन कर रहे हैं। ये तो अपनी ही पार्टी के नियमों का साथ नहीं दे पा रहे हैं। खैर, पुलिस इस मामले में ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इतना पैसा आया तो आया कहां से।

Taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबरें आज की उत्तर प्रदेश 2022

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story