×

UP Election 2022: सत्ता की चाभी पाने के लिए बसपा का फिर से ब्राम्हणों पर दांव

UP Election 2022: सपा सुप्रीमों मायावती अबतक चार चरणों की 293 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 1 Feb 2022 5:57 AM GMT
BSP Mayawati
X

मायावती (फोटो : न्यूज़ट्रैक)

UP Election 2022: यूपी के विधानसभा चुनाव के लिए हर दल अपने वोट बैंक को साधने की कोशिश में है। इन सबके बीच 2007 में ब्राम्हण दलित गठजोड़ के बलबूत अपने दम पर 206 सीटों को जीतने वाली बसपा सुप्रीमों मायावती ने 18वीं विधानसभा के लिए हो रहे चुनाव में एक बार फिर इसी प्रयोग के तहत सत्ता की चाभी अपने हाथ में लेने की रणनीति बनाई है।

बसपा सुप्रीमों मायावती अबतक चार चरणों की 293 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। जिसमें उन्होंने 49 ब्राम्हणों को टिकट देकर सभी दलों को चौेका दिया है। पांचवें चरण की 61 सीटों के लिए जारी सूची में ही एक साथ 22 ब्राह्मणों को टिकट दिया गया है। जबकि इसके पहले वह 27 ब्राम्हणों को टिकट दे चुकी थी।

बड़ी रणनीति

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसके पीछे बड़ी रणनीति है। अब पूर्वांचल के दो चरणों में भी ब्राम्हण उम्मीदवारों को उतारे जाने का अंदाजा लगाया जा रहा है। बसपा की तरफ से अब तक 293 उम्मीदवारों में 81 सवर्ण 80 ओबीसी 63 एससी तथा 69 मुस्लिमों को टिकट दिया गया है।

यहां यह बताना जरूरी है कि 2007 के चुनाव में बसपा ने 56 ब्राह्मण उम्मीदवार मैदान में उतारे। इसमें 41 कैंडिडेट्स चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थें। इसलिए बसपा एक बार फिर इस चुनाव में ब्राम्हण वोटों को लेकर फिक्रमंद दिखाई दे रही है।

राजनीति के जानकारों का कहना है कि ब्राह्मण वोटर्स की लगभग 30 जिलों में महत्वपूर्ण भूमिका है। ब्राह्मण वोट बैंक यूपी के लगभग हर जिले में है लेकिन फैजाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, गाजीपुर, गोंडा, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, जौनपुर कानपुर, रायबरेली, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, सीतापुर, बाराबंकी, हरदोई, इलाहाबाद, सुल्तानपुर, प्रतापगढ, अमेठी हमीरपुर, हरदोई, जालौन, झांसी, चित्रकूट, ललितपुर, बांदा आदि में ब्राम्हण मतदाताओं की संख्या बहुतायत है।

कानपुर के बिकरू कांड

पार्टी महासचिव सतीश चन्द्र मिश्र और पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे को भी लगाया गया है। सतीश चन्द्र मिश्रा अयोध्या में पहले अपना सम्मेलन कर पूरे प्रदेश में ब्राम्हणों को लुभाने का काम कर चुके हैं। कानपुर के बिकरू कांड के बाद शुरू हुई ब्राम्हण राजनीति की गति चुनाव नजदीक आते ही तेज हो गयी है। इसमें सबसे आगे बसपा दिखाई दे रही है।

पार्टी ने इस वोट बैंक को साधने के लिए ब्राम्हण सम्मेलनों का आयोजन 23 जुलाई से शुरू किया था जो लगभग एक महीने तक पूरे प्रदेश में हो चुके हैं। यही नहीं, देश के जाने माने अधिवक्ता और बसपा के राष्ट्रीय महासचिवव सतीश चन्द्र मिश्रा बिकरू कांड की कथित आरोपित और जेल में बंद खुशी दुबे की रिहाई के लिए भी पैरवी करने की बात कह चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल पुलिस मुठभेड में आठ पुलिस कर्मियों के शहीद होने के बाद पुलिस ने अपराधी विकास दुबे का एनकाउन्टर कर दिया था। पुलिस ने विकास दुबे के भतीजे अमर दुबे का भी एनकाउन्टर कर दिया था जिसकी दो दिन पहले ही खुशी दुबे के साथ शादी हुई थी।

इसके बाद पुलिस ने खुशी दुबे को भी आरोपित मानते हुए गंभीर धाराओं में जेल भेज दिया था। बेहद गरीब परिवार से जुडी खुशी की पैरवी न होने के कारण उसे एक साल से जेल में ही रहना पड रहा है। जबकि किशोर न्याय बोर्ड ने भी उसे नाबालिग माना है।

ब्राम्हण समुदाय प्रदेश का यह बडा वोट बैंक है। इस वोट बैंक को 14 प्रतिशत के आसपास बताया जाता है। साथ ही यह वर्ग प्रदेश की राजनीति में किसी भी दल की हवा बनाने का भी काम करता है।

UP Election 2022, UP assembly elections, BSP , Mayawati, Brahmin-Dalit vote, vote bank, up election 2022 reddit, up election 2022 prediction astrology, up election 2022 quint , up election 2022, Bikru scandal, khushi dubey, Brahmin vote bank, Faizabad, Varanasi, Gorakhpur, Ghazipur, Gonda, Basti, Maharajganj, Siddharthnagar, Jaunpur Kanpur, Rae Bareli, Farrukhabad, Kannauj, Unnao, Lucknow, Sitapur, Barabanki, Hardoi, Allahabad, Sultanpur, Pratapgarh, Amethi, Hamirpur, Hardoi, Jalaun, Jhansi, Chitrakoot, Lalitpur, Banda, Brahmin voters

up election 2022 result date , up election 2022 yogi, up election 2022 astrology , up election 2022 chances, up election 2022 date , up election 2022

who will win up election 2022 quora , up election 2022 date hindi , up election 2022 opinion poll ndtv , up election 2022 state , up election 2022 kanpur , up election 2022 latest news in hindi , up election 2022

up election 2022 opinion poll satta bazar , up election 2022 up , up election 2022 mayawati , rss on up , up election 2022 twitter , up election 2022 com , up election 2022 trends , up election 2022 group , up election 2022 mukhyamantri , up election 2022 satta bazar phalodi , up election 2022

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story