×

UP Election 2022: यूपी कांग्रेस को एक औऱ पोस्टर गर्ल ने दिया झटका, शक्ति विधान वाली वंदना अब BJP में

UP Election 2022: कांग्रेस की एक औऱ पोस्टर गर्ल ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है।

Krishna Chaudhary
Published on: 9 Feb 2022 10:17 AM GMT (Updated on: 9 Feb 2022 10:22 AM GMT)
Congress poster girl Vandana
X

कांग्रेस पोस्टर गर्ल वंदना (फोटो-सोशल मीडिया)

UP Election 2022: गुरूवार 10 फरवरी को उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले फेज के लिए मतदान होने जा रहा है। ऐसे में चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस को एक औऱ बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की एक औऱ पोस्टर गर्ल (Congress poster girl Vandana) ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस की शक्ति विधान के पोस्टरों में दिखने वाली वंदना ने हाथ का साथ छोड़ कमल का दामन थामने का ऐलान कर दिया है।

बता दें कि इससे पहले भी कांग्रेस के महिला केंद्रित लोकप्रिय अभियान 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गई थीं। वो भी टिकट नहीं मिलने से नाराज बतायी जा रहीं थीं।

वंदना ने प्रियंका गांधी पर लगाए आरोप

कांग्रेस की पोस्टर गर्ल कहे जाने वाली वंदना ने पार्टी छोड़ते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर कई आऱोप जड़ दिए। वंदना ने अपनी नाराजगी की वजह बताते हुए कहा कि नए लोगों को लाने के चक्कर में पूरानों की उपेक्षा की जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी कार्यकर्ताओं से मिलने का समय नहीं देती हैं। पूर्व कांग्रेस नेत्री ने बताया कि वो दो सालों से उनसे मिलने की कोशिश कर रही हैं लेकिन अब तक उन्हें मिलने का समय नहीं दिया गया। वंदना ने बताया कि वो इस्तीफा देने से पहले प्रियंका गांधी और पार्टी के शीर्ष नेता से मिलना चाहती थीं, लेकिन उन्हें समय नहीं दिया गया।

टिकट कटने से नाराज

कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने से नाराज वंदना ने कहा कि वो बीते 5 – 6 सालों से पार्टी की सेवा कर रही हैं। लेकिन टिकट वितरण के समय पार्टी में शामिल हुए नए लोगों को तरजीह दी गई। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस में महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष हूं, प्रियंकाजी ने कहा था कि 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिया जाएगा। मुझे लगा कि हमे मौका नहीं दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वंदना ने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसा ही होता रहा तो आने वाले समय में पार्टी को यूपी में कोई झंड़ा ढ़ोने वाला भी नहीं मिलेगा

गौरतलब है कि लंबे समय से उत्तर प्रदेश में हाशिए पर रही कांग्रेस को पुनः जीवित करने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी जीन से जुटी हुई हैं। प्रियंका गांधी लंबे समय से यूपी में कांग्रेस के लिए सघन अभियान चला रही हैं। लेकिन फिर भी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम हीं नहीं ले रही है। प्रदेश में इसबार आधी आबादी के बल पर अपनी नैया पार कराने की कोशिश में जुटी कांग्रेस कितना कामयाब होती है य़े तो चुनाव परिणाम ही बताएगा।

UP Election 2022, Congress , Congress Shakti Vidhan, Congress poster girl Vandana, Congress poster girl Vandana join bjp, bjp, Voting first phase, UP Election 2022 , latest up news

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story