UP Election: आरपीएन सिंह के भाजपा में आते ही, कांग्रेस प्रत्याशी सहित इस्तीफों की झड़ी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता आरपीएन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया जिसके बाद से ही कांग्रेस पार्टी के भीतर इस्तीफे का एक नया दौर चालू हो गया

Bishwajeet Kumar
Published on: 25 Jan 2022 5:45 PM GMT
UP Election 2022
X

Congress

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) नजदीक है ऐसे में राज्य की सभी सियासी पार्टियां अपना अपना समीकरण ठीक करने में लगी हुई हैं तो वही सियासी दल के नेता भी अपना अपना राजनीतिक भविष्य सही करने के लिए दल बदलने में लगे हुए हैं। इन्हीं सबके बीच आज कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के दिग्गज नेता आरपीएन सिंह (RPN Singh) ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी से इस्तीफा देते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। आर पी एन सिंह का इस्तीफा कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

पूर्व कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद भी कांग्रेस पार्टी के बीच भगदड़ जैसा माहौल पैदा हो गया। हाल ही में कांग्रेस पार्टी द्वारा कुशीनगर पडरौना विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किए गए कांग्रेस नेता मनीष जयसवाल (Manish Jaiswal) ने आज कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जिसका कारण मुख्यतः यही बताया जा रहा है की, आरपीएन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने के बाद मनीष जायसवाल पडरौना विधानसभा सीट (Padruana Assembly Seat) पर अपना भविष्य ठीक नहीं देख रहे थे।

चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी को आज कई बड़े झटके लगे हैं आरपीएन सिंह के भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) में जाने के कारण विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति पर और बुरा असर पड़ सकता है कांग्रेस प्रत्याशी मनीष जयसवाल के साथ आज कुशीनगर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह (Rajkumar Singh) समेत कुशीनगर जिले के महासचिव टी एन सिंह और भी अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

गौरतलब है कि आरपीएन सिंह का राजनीतिक इतिहास कुशीनगर के पडरौना से जुड़ा हुआ है। आरपीएन सिंह का राजनीतिक सफर भी कुशीनगर के पडरौना विधानसभा सीट से शुरू हुआ था। जहां से उन्होंने तीन बार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। वहीं इसके अलावां आरपीएन सिंह ने एक बार पडरौना विधानसभा सीट से स्वामी प्रसाद मौर्या को हराते हुए लोकसभा की सीट पर भी कब्जा जमाया था। माना जा रहा है कि आरपीएन सिंह के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और स्वामी प्रसाद मौर्या (Swami Prasad Maurya) की मुश्किलें बढ़ सकती है क्योंकि इस सीट पर समाजवादी पार्टी की ओर से स्वामी प्रसाद मौर्य विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी पडरौना विधानसभा सीट से आरपीएन सिंह को अपना उम्मीदवार बना सकती है ऐसे में या मुकाबला बड़े ही टक्कर का होगा।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story