×

Election Result 2022 : मुजफ्फरनगर की चार विधानसभा सीटों पर SP-RLD ने जमाया कब्ज़ा, BJP के खाते में सिर्फ दो सीट

UP Election Result 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव के परिणाम में मुजफ्फरनगर के 4 विधानसभा सीटों पर सपा-रालोद के गठबंधन को जीत मिली है। वहीं बीजेपी महज जीत पाई है।

Amit Kaliyan
Written By Amit KaliyanPublished By Bishwajeet Kumar
Published on: 10 March 2022 5:34 PM GMT
SP - RLD
X

सपा-रालोद (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

Election Result 2022 : प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में गुरुवार सुबह 8:30 बजे से शुरू हुई मतगणना का परिणाम शाम को जैसे ही धीरे-धीरे आने शुरू हुए जिले की 4 विधानसभा सीट बुढ़ाना, मीरापुर, पुरकाजी, चरथावल पर सपा-लोकदल गठबंधन ने कब्जा किया, तो वहीं 2 विधानसभा सदर और खतौली पर बीजेपी ने दोबारा जीत दर्ज की है।

इन उम्मीदवारों की हुई जीत

मुजफ्फरनगर के सदर विधानसभा से बीजेपी (BJP) प्रत्याशी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आरएलडी प्रत्याशी सौरव स्वरूप को हराकर दोबारा से जीत दर्ज की। तो वहीं बुढ़ाना विधानसभा पर बीजेपी प्रत्याशी विधायक उमेश मलिक को आरएलडी प्रत्याशी राजपाल बालियान ने हराकर अपनी जीत दर्ज की। मीरापुर विधानसभा सीट पर आरएलडी प्रत्याशी चंदन चौहान ने बीजेपी प्रत्याशी प्रशांत गुज्जर को हराकर अपनी जीत दर्ज की।

पुरकाजी विधानसभा सीट पर आरएलडी प्रत्याशी अनिल कुमार ने बीजेपी प्रत्याशी विधायक प्रमोद ऊंटवाल को हराकर अपनी जीत दर्ज की। चरथावल विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी पंकज मलिक ने बीजेपी प्रत्याशी सपना कश्यप को हराकर जीत दर्ज की तो वही खतौली विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी विधायक विक्रम सैनी ने आरएलडी प्रत्याशी राजपाल सैनी को हराकर दोबारा से जीत दर्ज की है।

आपको बता दें की मुजफ्फरनगर जनपद में जीतकर विधायक बने प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर है,और वह खुलकर अपना जशन बना रहे हैं।इस बार बीजेपी के जश्न में बुल्डोजर भी देखने को मिला है।

आपको बता दें की जनपद की सभी 6 विधानसभा सीटों पर जीत के आंकड़े इस प्रकार रहे है।

पुरकाजी विधानसभा

गठबंधन अनिल कुमार - 92672

भाजपा प्रमोद ऊँटवाल - 86140

गठबंधन के अनिल कुमार - 6526 वोट से जीते।

बुढ़ाना विधानसभा

रालोद राजपाल बालियान - 131093

भाजपा उमेश मालिक - 102783

रालोद के राजपाल बालियान - 28310 वोट से जीते।

खतौली विधानसभा

भाजपा के विक्रम सैनी - 100651

गठबंधन राजपाल सैनी - 84306

भाजपा के विक्रम सैनी - 16345 से जीते।

मीरापुर विधानसभा

गठबंधन के चंदन चौहान - 107421

भाजपा के प्रशांत चौधरी - 80041

गठबंधन के चंदन चौहान - 27380 से जीते।

मुज़फ्फरनगर- नगर सीट (सदर)

भाजपा के कपिलदेव अग्रवाल - 111794

गठबंधन के सौरभ स्वरूप - 93100

भाजपा के कपिलदेव अग्रवाल - 18694 वोट से जीते।

चरथावल विधानसभा

सपा के पंकज मालिक - 97363

भाजपा की सपना कश्यप- 92029

सपा के पंकज मालिक - 5334 वोट से जीते।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story