UP Election Results: नतीजों से पहले सपा गठबधंन के कार्यकर्ता EVM मशीनों की निगरानी में जुटे

UP Election Results: नतीजों से पहले समाजवादी पार्टी गठबधंन के कार्यकर्ता ईवीएम मशीनों की निगरानी में जुटे।

Network
Newstrack NetworkPublished By Divyanshu Rao
Published on: 9 March 2022 10:06 AM GMT
UP Elections Results
X

समाजवादी पार्टी के झंडे की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

UP Election 2022 Election Results: 10 मार्च को होने वाली मतगणना की तैयारियां प्रशासन द्वारा पूर्ण कर ली गई है वही तीनों विधानसभा कैराना थाना भवन और शामली की मतगणना के लिए तीन मतगणना हॉल बनाए गए हैं। जिसमें टेबल व कुर्सियां लगा दी गई है।

ईवीएम की निगरानी के लिए गठबंधन प्रत्याशियों के कार्यकर्ताओं ने नवीन मंडी स्थल पर अपनी निगरानी बढ़ा दी है। ताकि ईवीएम ना बदली जा सके और भाजपा पर वह उनके अधिकारियों पर एक बड़ा आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने मंडी स्थल पर ईवीएम की सुरक्षा के लिए अपने कार्यकर्ताओं को तैनात कर दिया गया है।

क्योंकि लगातार अखिलेश यादव व उनके प्रत्याशियों द्वारा भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। जगह-जगह पर ईवीएम मशीनें मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। तो वहीं शामली जनपद के नवीन मंडी स्थल पर गठबंधन प्रत्यशियों ने कार्यकर्ताओं ने अपने लोगों को तैनात कर दिया है।

एसपी ऑफिस, सीओ सहित पुलिस बल लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे हैं। वहीं जहां पर ईवीएम मशीनें रखी हुई है वहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। सीसीटीवी भी लगा दिया गया हैं और मतगणना स्थल पर कुर्सियां टेबल व डेलीगेटिंग पूरी तरीके से कर दिए गए हैं !

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story