×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

UP: ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा- काशी, अयोध्या, मथुरा और शक्तिपीठों को 24 घंटे मिलेगी बिजली

ऊर्जा मंत्री बनने के बाद पहली बार श्रीकांत शर्मा शनिवार (25 मार्च) को अपने गृह जनपद मथुरा आएं। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया ।कार्यकर्ताओं ने विकास बाजार स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां हजारों की संख्या में उपस्थित महिला-पुरूषों और युवा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ फूल माला और दुपट्टा उढ़ाकर अभिनंदन किया।

priyankajoshi
Published on: 25 March 2017 2:51 PM GMT
UP: ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा- काशी, अयोध्या, मथुरा और शक्तिपीठों को 24 घंटे मिलेगी बिजली
X

मथूरा : ऊर्जा मंत्री बनने के बाद पहली बार श्रीकांत शर्मा शनिवार (25 मार्च) को अपने गृह जनपद मथुरा आए। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने विकास बाजार स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां हजारों की संख्या में उपस्थित महिला-पुरुषों और युवा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

ऊर्जा मंत्री शनिवार दोपहर को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। इसके बाद बीजेपी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने ऐसे पुलिसकर्मियों का वीडियो बनाकर आम लोगों से देने को कहा, जो वसूली करते हैं। इसके बाद कैबिनेट मंत्री का काफिला आगरा-मथुरा रोड होते हुए शहर में दाखिल हुआ।

क्या कहा ऊर्जा मंत्री ने?

-श्रीकांत शर्मा ने मथुरा आगमन पर कहा, कि काशी, अयोध्या, मथुरा व शक्तिपीठों को 24 घंटे बिजली मिलेगी।

-उन्होंने सरकार की प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि यूपी की सभी सड़कें 15 जून तक गड्डा मुक्त होंगी।

-उन्होंने बताया कि बिजली विभाग में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे।

-चेकिंग के नाम पर उगाही की शिकायत मिलती है, तो सख्त कार्रवाई होगी।

-विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय पर कनेक्शन देने, ट्रांसफार्मर बदलने सहित सभी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए हैं।

आगे की स्लाइड्स में देखें कार्यकर्ताओं को दिया संदेश...

बृजवासियों ने दिया सहयोग

-श्रीकांत शर्मा ने कार्यकर्ताओं को उनके संघर्ष, उत्साह और उनके जताए विश्वास के लिए नमन किया।

-उन्होंने भारी संख्या में उपस्थित पार्टी के वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ता को आभार व्यक्त किया।

-बृजवासियों के सहयोग से आपके संघर्ष ने इस आंकडे को भी पीछे छोड़ते हुए 326 कमल खिलाए हैं।

कार्यकर्ताओं को दिया संदेश

इस मौके पर शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि 'प्रदेश में सत्तासीन पार्टी रही सपा-बसपा में अक्सर इनके पार्टी कार्यकर्ताओं की मनमानी चलती थी। कार्यकर्ता जो चाहते थे, पुलिस को न चाहते हुए भी करना पड़ता था। आम जनता की बात सुनने के लिए समय ही नहीं था। यही वजह रही कि जब जनता को मौका मिला तो उसने अपनी ताकत ईवीएम पर दिखा दी और हश्र सामने है। इसलिए कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी की तरफ से संदेश है कि वे थानों के आसपास न घूमते हुए जनता के प्रति सरकारी कर्मचारियों के रवैये की जानकारी संकलित कर पार्टी आलाकमान को दें।'

आगे की स्लाइड्स में जानें कार्यकर्ताओं को क्या कहा?

कार्यकर्ताओं का व्यवहार ही पार्टी की पहचान

योगी सरकार के मंत्री ने कहा, 'कार्यकर्ताओं पर दलाली का आरोप न लगने पाए और न ही कार्यकर्ताओं को केंद्र और प्रदेश में बीजेपी सरकार का घमंड हो।' कहा, कि 'जनता ने उन्हें बहुमत देकर सेवा का मौका दिया है। कार्यकर्ताओं का व्यवहार ही पार्टी को हमेशा सत्ता में रखने के लिए काफी होगा।' ऊर्जा मंत्री शर्मा ने यहां 24 घंटे बिजली आपूर्ति की बात भी कही। इसके अलावा उन्होंने सरकार की एक प्रमुख कदम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 15 जून 2017 तक यूपी की सभी सड़कें, गड्डा मुक्त की जाएगी। इसके लिए लोनिवि में जमे अपराधी किस्म के ठेकेदारों को बाहर करने की और पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाने के लिए ई-टेण्डर प्रक्रिया अपनाने का निर्णय लिया गया है।

जिले के अधिकारियों को ऊर्जा मंत्री ने बताया अपना एजेंडा

-ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने जनपद के अधिकारियों को ताकीद किया है कि वह निष्पक्ष भाव से विकास कार्यों को तेजी से अंजाम दें।

-पुलिस अधिकारी आम जन के हित में व्यक्तिगत रुचि लें। कानून व्यवस्था किसी भी हाल में प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

-जिले को 24 घंटे हर समय विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की जाए। कलैक्ट्रेट सभाकक्ष में जनपद के उच्चाधिकारी डीएम, एसएसपी, उपाध्यक्ष मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण, सचिव, तीनों एडीएम, सभी अपर पुलिस अधीक्षक सहित आगरा मंडल के वरिष्ठ विद्युत अधिकारियों से ऊर्जा मंत्री ने परिचयात्मक भेंट की।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story