UP Flood News: यूपी में भयावह हुई बाढ़ की स्थिति, लोग पलायन को हुए मजबूर, रेड अलर्ट जारी

UP Flood News: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हो रही भारी बारिश की वजह से कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से कई जिलों में गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 12 Aug 2021 5:22 PM GMT
UP Flood News: यूपी में भयावह हुई बाढ़ की स्थिति, लोग पलायन को हुए मजबूर, रेड अलर्ट जारी
X

पलायन करते लोग (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

UP Flood News: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हो रही भारी बारिश की वजह से कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से कई जिलों में तमाम गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। यही नहीं यमुना, गंगा जैसी नदियों का जलस्तर बढ़ने से लोगों को तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर बलिया, मिर्जापुर और सोनभद्र में क्या हालात हैं-

सोनभद्र की बात करें तो जनपद में लगातार 3 दिन तक हुई बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर हैं। नगवां बांध का पानी खतरे के निशान को पार कर गया है। इसको देखते हुए बांध के चार फाटक खोल दिए गए हैं। जिससे लगातार 15000 क्यूसेक पानी कर्मनाशा नदी में छोड़ा जा रहा है। इस पानी से चंदौली में बाढ़ की स्थिति न बनने पाए, इसके लिए, उसे चंदौली के नौगढ़ और मूसाखांड़ बांध में इकट्ठा किया जा रहा है।

उधर पटना में जाकर गंगा मिलने वाली सोन नदी का भी जलस्तर प्रति घंटे 6 सेमी की रफ्तार से बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई है। हालात को देखते हुए स्थिति को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बाढ़ के डर से लोगों का पलायन

वहीं यूपी के बलिया में पिछले कई दिनों पहले से ही गंगा नदी का जल स्तर खतरा बिंदु को पार कर चुका है और नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। आज गंगा नदी का जल स्तर 10 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। इस वजह से बाढ़ के पानी मे घिर चुके गांवों में तेजी से कटान भी होने लगा है। जिसको लेकर प्रभावित गांवों के लोग कटान में अपना घर कटकर गिर जाने के डर से पलायन करने को मजबूर है। इनके लिए बाढ़ एक आफत बन कर आई है। इनके लिए शासन प्रशासन की मदद सिर्फ हवा हवाई है। धरातल पर कुछ नही है। अब इनके पास अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगह जाना मजबूरी बन गयी है।

मिर्जापुर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा

मिर्जापुर में भी गंगा नदी खतरे के निशान से आधा मीटर ऊपर बह रही है। यहां पर बाढ़ की वजह से करीब 400 से ज्यादा गांव प्रभावित हैं। इस बीच यहां से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें गंगा नदी में घर को बहता हुआ देखा जा सकता है। जिसे देख स्थानीय लोग आश्चर्यचकित हो गए हैं। हालांकि ये मकान कहां से बहकर आया है, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। मिर्जापुर में बहते हुए मकान की तस्वीरें और वीडियो लोगों ने अपने कैमरों में कैद कर ली, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story