TRENDING TAGS :
Lucknow University: LU में लगा फूड फेस्टिवल, 11 राज्यों ने परोंसे अपने व्यंजन
UP News: इस फूड फेस्टिवल मे 11 राज्य शामिल हुए। पहले गुजरात ने ढोकला, दाबेली, जलेबी फाफड़ा प्रस्तुत किया। उसके बाद उत्तर प्रदेश ने आलू कचौरी, खीर, पान का प्रतिनिधित्व किया।
UP Food festival held in Lucknow University 11 states served their dishes
UP News: लखनऊ विश्वविद्यालय में आज 20 दिसंबर, 2022 को एक फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। जहां उन्होंने अपने पारंपरिक नृत्य के साथ 11 राज्यों का भोजन प्रस्तुत किया। साथ ही भगत सिंह पर स्किट भी हुई। इस फूड फेस्टिवल मे 11 राज्य शामिल हुए। पहले गुजरात ने ढोकला, दाबेली, जलेबी फाफड़ा प्रस्तुत किया। उसके बाद उत्तर प्रदेश ने आलू कचौरी, खीर, पान का प्रतिनिधित्व किया। आंध्र प्रदेश ने डोसा, हैदराबादी बिरयानी और गाजर का हलवा पेश किया।
राजस्थान ने दाल बाटी चूरमा, मोहन थाल, कलाकंद, मिर्ची वड़ा का प्रतिनिधित्व किया। केरल ने रसम चावल, इडली सांभर, नारियल चटनी, चावल की खीर का प्रतिनिधित्व किया। जम्मू और कश्मीर ने कहवा चाय, कश्मीरी पुलाव, कश्मीरी साग, सेवियाज का प्रतिनिधित्व किया। महाराष्ट्र ने मोदक, बसुंदी, पाव भाजी का प्रतिनिधित्व किया। बिहार ने लिट्टी चोखा, खजुरिया, सत्तू शरबत का प्रतिनिधित्व किया। पश्चिम बंगाल ने पुचका चाट, मोमोज और रशोगुल्ला का प्रतिनिधित्व किया। उत्तराखंड ने मंडुआ की रोटी, कुमाउनी रायता, बाल मिठाई का प्रतिनिधित्व किया। पंजाब ने छोले बथुरे, आलू पराठे, लस्सी का प्रतिनिधित्व किया।
फेस्टिवल में लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो आलोक कुमार राय मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू प्रो. पूनम टंडन, प्रो. डी. के. सिंह, प्रो. किरन लता डंगवाल, 64 बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल गौरव कार्की, एएनओ डॉ रजनीश कुमार यादव भी उपस्थित थे।
कुलपति और सभी अतिथियों ने इस फेस्टिवल की प्रशंसा की और राष्ट्रीय एकता के आयोजन के पीछे के मकसद की सराहना की। साथ ही कुलपति ने दर्शकों को संबोधित किया और कैडेटों को एकजुट रहने, एकता और विविधता के आदर्शों को संजोने के लिए प्रेरित किया। अंत में महाराष्ट्र निदेशालय और केरल निदेशालय ने इस फेस्टिवल की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत की विविधता का जश्न मनाने का एक अद्भुत तरीका था।