×

UP Global Investor Summit 2023: कुमार मंगलम बिड़ला ने किया 25 हजार करोड़ के निवेश का वादा, पीएम मोदी की प्रशंसा की

UP Global Investor Summit 2023: राज्य की औद्योगिक यात्रा में एक शुरुआती निवेशक के रूप में हम राज्य द्वारा की जा रही तीव्र प्रगति से उत्साहित महसूस करते हैं। भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर ले जाने वाले प्रमुख राज्यों में से यूपी एक है।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani Lal / Viren Singh
Published on: 10 Feb 2023 8:34 AM GMT
UP Global Investor Summit 2023
X

UP Global Investor Summit 2023 (सोशल मीडिया) 

UP Global Investor Summit 2023: उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023, राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए एक आशाजनक दृष्टिकोण के साथ आज शुरू हुआ। इस समिट में शिरकत करने वाले दिग्गज उद्योगपतियों में से एक, कुमार मंगलम बिड़ला ने यूपी में 25 हजार करोड़ का और निवेश करने की बात कही है।

40 हजार करोड़ का निवेश कर चुके हैं

उद्घाटन समारोह में प्रमुख वक्ताओं में से एक कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि बिड़ला समूह ने राज्य में 40,000 करोड़ रुपये का निवेश किया हुआ है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में मौजूदा व्यवसायों में 25,000 करोड़ रुपये के नए निवेश की घोषणा की। बिड़ला ने कहा कि निवेशक पहले से ही उत्तर प्रदेश के बदलते चेहरे पर ध्यान दे रहे थे और सितंबर 2022 को समाप्त हुए तीन वर्षों में, राज्य ने 1.1 बिलियन डॉलर से अधिक का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आकर्षित किया है।

उद्यमी उत्साहित

बिड़ला ने कहा कि राज्य की औद्योगिक यात्रा में एक प्रारंभिक निवेशक के रूप में, हम राज्य द्वारा की जा रही तीव्र प्रगति से उत्साहित महसूस कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश, भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर ले जाने वाले प्रमुख राज्यों में से एक है। उन्होंने यह कहा कि भारत 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की आकांक्षा रखता है। पीएम मोदी का नेतृत्व अर्थव्यवस्था में बहुत आवश्यक गति ला रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था के केंद्र में उत्तर प्रदेश है। हमारे समूह के सात व्यवसाय यूपी में हैं। जिसमें 30 हजार लोगों को रोजगार मिला हुआ है।

कुमार मंगलम बिड़ला की प्रमुख कम्पनियाँ

कुमार मंगलम बिड़ला आदित्य बिड़ला ग्रुप के सीईओ हैं।

- अल्ट्राटेक सीमेंट

- अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट

- वोडाफोन आइडिया

- आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल

- ग्रासिम इंडस्ट्रीज

- हिंडाल्को

- आदित्य बिड़ला केमिकल्स

- आदित्य बिड़ला कैपिटल

प्रधानमंत्री मोदी ने की प्रशंसा

उद्धाटन समारोह को संबोधित करते हुए देश उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि बिड़ला समूह ने यूपी में 40 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसके साथ ही समूह यूपी में मौजूदा व्यवसायों के 25,000 करोड़ रुपये का और निवेश करेगा। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था के लिए आवश्यक गति लाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की। बिड़ला ने कहा कि निवेशक पहले से ही उत्तर प्रदेश के बदलते चेहरे पर ध्यान दे रहे हैं और सितंबर 2022 को समाप्त हुए तीन वर्षों में राज्य ने 1.1 बिलियन डॉलर से अधिक का एफडीआई आकर्षित किया है, जो कि पहले दो वर्षों की तुलना में अधिक है।

2023 तक भारत बना सकता तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

उन्होंने कहा कि राज्य की औद्योगिक यात्रा में एक शुरुआती निवेशक के रूप में हम राज्य द्वारा की जा रही तीव्र प्रगति से उत्साहित महसूस करते हैं। भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर ले जाने वाले प्रमुख राज्यों में से यूपी एक है। उन्होंने कहा कि भारत 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की आकांक्षा रखता है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story