×

UP Global Investors Summit 2023: हिन्दुजा ब्रदर्स ने औद्योगिक विकास मंत्री नन्दी से की मुलाकात

UP Global Investors Summit 2023: हिन्दुजा ग्रुप द्वारा उत्तर प्रदेश में ई-व्हीकल प्लांट स्थापित करने पर सहमति जताते हुए प्रदेश के औद्योगिक विकास यात्रा में सहभागिता का भरोसा जताया।

Syed Raza
Report Syed Raza
Published on: 9 Feb 2023 2:15 PM GMT
UP Global Investors Summit 2023
X

UP Global Investors Summit 2023

UP Global Investors Summit 2023: उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से शुरू हो रहे निवेश के महाकुम्भ ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 में सम्मिलित होने के लिए गुरूवार को लखनऊ पहुंचे. देश के प्रमुख औद्योगिक समूहों में एक हिन्दुजा ग्रुप के चेयरमैन यूरोप प्रकाश परमानन्द हिन्दुजा और हिन्दुजा ग्रुप ऑफ कम्पनीज इंडिया के चेयरमैन अशोक परमानन्द हिन्दुजा ने औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने उनके सरकारी आवास 6 कालीदास मार्ग पर मुलाकात की।

ई-व्हीकल प्लांट स्थापित करने पर बनी सहमति

जहां उन्होंने हिन्दुजा ग्रुप द्वारा उत्तर प्रदेश में ई-व्हीकल प्लांट स्थापित करने पर सहमति जताते हुए प्रदेश के औद्योगिक विकास यात्रा में सहभागिता का भरोसा जताया। चेयरमैर प्रकाश हिन्दुजा और अशोक हिन्दुजा ने कहा कि उत्तर प्रदेश असीम सम्भावनाओं का प्रदेश है। जहां ई-व्हीकल के क्षेत्र में निवेश की असीम सम्भावनाएं मौजूद हैं। जिसके लिए हिन्दुजा समूह तैयार है। सरकार का साथ मिला तो ई-व्हीकल के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे।

उ.प्र. औद्योगिक नीति की सराहना की

हिन्दुजा ब्रदर्स ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनाई गई उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नीति की सराहना की। वहीं उद्योगों को स्थापित करने में औद्योगिक विकास विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के सहयोग एवं त्वरित कार्य प्रणाली की प्रशंसा की।

मंत्री ने किया स्वागत

मुलाकात के दौरान औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से हिन्दुजा ग्रुप के चेयरमैन का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निवेशकों की मदद के लिए हमेशा तत्पर है। उद्योगों को स्थापित करने में जो भी आवश्यकता होगी, हर सम्भव मदद की जाएगी। किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इस दौरान हिन्दुजा ग्रुप के सीनियर एडवाइजर एसके चड्ढा जी भी मौजूद रहे।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story