UP Global Investors Summit 2023: 'यूपी बन सकता है देश का 'ग्रोथ इंजन', राष्ट्रपति समापन भाषण में बोलीं

UP Global Investors Summit 2023: लखनऊ में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का रविवार को समापन हुआ। राष्ट्रपति ने संबोधन में यूपी के भविष्य को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कही।

Sunil Mishraa
Updated on: 12 Feb 2023 1:28 PM GMT
UP Global Investors Summit 2023
X

President Draupadi Murmu (Photo: Ashutosh Tripathi)

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo

UP Global Investors Summit 2023: उत्तर प्रदेश की राजधानी राजधानी लखनऊ के वृंदावन योजना में तीन दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का समापन रविवार (12 फरवरी) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने किया। समापन सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, 'यूपी में बड़े पैमाने पर निवेश बढ़ा है। इसके लिए मैं सरकार को बधाई देती हूं। उन्होंने कहा, समिट में 16 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। ये समिट सही अर्थ में निवेशकों का महाकुंभ है।'

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधन भाषण में बोलीं, 'निवेशकों के इस कुंभ को सफलता मिले। ऐसी में शुभकामनाएं हैं। उन्होंने कहा, 'देश के विकास में यूपी का बड़ा योगदान इस समिट से बढ़ेगा। यूपी भारत के सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निवर्हन करता है। केंद्र सरकार के 'अमृत काल' में आए बजट को सप्तर्षि नाम दिया गया है। इस समिट के माध्यम से देश को और आगे ले जाने में बड़ा योगदान रहेगा। यूपी का कई क्षेत्रों में योगदान अधिक है। दूध का उत्पादन भी सबसे अधिक है।'

समिट में 35 लाख Cr. रुपए से अधिक निवेश प्रस्ताव मिले

राष्ट्रपति ने कहा, इस समिट के माध्यम से 35 लाख करोड़ रुपए से अधिक निवेश प्रस्ताव मिले हैं। एमओयू साइन हुए हैं। इसके लिए मैं बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। इस निवेश प्रस्ताव से 92 लाख रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। यूपी में MSME की संख्या 95 लाख है, जो देश में सबसे अधिक है। उन्होंने कहा, एमएसएमई सेक्टर बहुत लोगों को रोजगार देता है। ये बेहद प्रसन्नता की बात है। राष्ट्रपति बोलीं, यूपी ने वन ट्रिलियन अर्थव्यवस्था (One Trillion Economy) बनाने का संकल्प लिया है। समिट से यूपी की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के साथ-साथ 'आत्मनिर्भर भारत' को बल मिलेगा।

राष्ट्रपति- यूपी का ODOP बेहद सफल रहा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास देशवासियों के साथ ही निवेशकों के लिए काफी सार्थक साबित होगा। यूपी का ODOP कार्यक्रम भी बेहद सफल रहा है। इससे जिलों के परम्परागत उद्योग को बढ़ावा मिलता है। निवेशकों के यूपी आने से प्रदेश को विकास की राह पर तेजी से आगे ले जाया सकेगा। इलेक्ट्रिक व्हीकल की सबसे ज्यादा यूपी में हुई है। ग्रीन हाइड्रोजन नीति को भी। बढ़ावा मिलेगा और इससे क्लाईमेट चेंज भी बेहतर होगा।'

'स्वरोजगार के क्षेत्र में यूपी अग्रणी राज्य होगा'

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने आगे कहा, 'स्वरोजगार के क्षेत्र में यूपी अग्रणी राज्य होगा, ऐसा मेरा विश्वास है। निवेश की आर्थिक समावेशी विकास की नीति बेहतर हों यह विकास और निवेश के बीच समन्वय स्थापित करता है। महिला उद्यमियों का जिस प्रदेश में बढ़ावा मिलता है वह प्रदेश आर्थिक विकास में तेजी से आगे बढ़ता है। आर्थिक सामाजिक और शैक्षणिक विकास महिलाओं का जरूरी है। इस दिशा में भी यूपी सरकार काम कर रही है। यह अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और निवेश के संगम से क्रांतिकारी परिवर्तन जरूर होंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि यूपी को जल्द ही सर्वोत्तम निवेश प्रदेश बन सकेगा।'

इस अवसर पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल (Anandi Ben Patel), मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath), डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

aman

aman

Next Story