×

UP Gold Silver Price Today: यूपी में सोने के भाव में आई गिरावट, चांदी रही स्थिर, लेने से पहले यहां चेक कर लें रेट

UP Gold Silver Price Today 11 January 2023: यूपी में आज सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 150 रुपये की गिरावट आई है। लखनऊ में अब 24 कैरेट सोने के भाव इतने पर आ गया है।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 11 Jan 2023 1:40 AM GMT
UP Gold Silver Price Today
X

UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today 11 January 2023: उत्तर प्रदेश सर्राफा बाजार में 11 जनवरी, 2023 को सोना और चांदी की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। बीते दो दिनों से लगातार महंगा हो रहे सोने से प्रदेशवासियों को बुधवार को राहत मिली है। आज सोने के भाव में गिरावट आई है, जबकि चांदी के भाव स्थिर हैं। कीमत गिरने के बाद सोना 56 हजार के पास पहुंच गया है। वहीं, चांदी स्थिर रहने के बाद 72 हजार के करीब कारोबार कर रही है। ऐसे अगर आप आज सोने में निवेश या खरीदने का मन बना रहे हैं तो दिन अच्छा है।

लखनऊ में सोना चांदी का भाव

सर्राफा बाजार के मुताबिक, राजधानी लखनऊ में बुधवार को 24 कैरेट सोने और 22 कैरेट सोने के दाम गिरे हैं। 24 कैरेट सोना 150 रुपए सस्ता होकर 56,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोना 150 रुपये सस्ता होकर 51,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसके अलावा 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव स्थिर रहकर 71,8000 रुपये किलो पर है।

यूपी के प्रमुख शहरों के भाव, प्रति दस ग्राम

• लखनऊ : 51600 रुपये (22 कैरट) 56290 (24 कैरट)

• कानपुर : 51600 (22 कैरट), 56290 (24 कैरट)

• आगरा: 51500 (22 कैरट), 56200 (24 कैरट)

• नोएडा: 51600 (22 कैरट), 56290 (24 कैरट)

• गाजियाबाद : 51600 (22 कैरट), 56290 (24 कैरट)

• वाराणसी: 51500 (22 कैरट), 56200 (24 कैरट)

• मथुरा : 51500 (22 कैरट), 56200 (24 कैरट)

राज्य में चांदी का भाव

यूपी में आज चांदी का औसत दाम 71,800 रुपये प्रति किलो है। लखनऊ, कानुपर, आगरा, वाराणसी सहित कई शहरों में 71,800 प्रति किलो है, जबकि नोएडा, गाजियाबाद, मरेठ, बागपत, सहारनपुर, कैराना में चांदी 71,900 रुपये पर है।

सोना लेते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड (आईबीजेए) के मुताबिक, सर्राफा बाजार में सोना चांदी के जो दाम जारी किये जाते हैं वह सांकेतिक दाम होते हैं। इनमें किसी भी प्रकार का कोई टैक्स नहीं जोड़ा होता है। सोना चांदी का सही दाम जनाने के लिए अपने स्थानीय ज्वेलर से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। वहीं, सोना खरीदते वक्त हॉलमार्किंग जरूर देखें। यह सोने की क्वालिटी और शुद्धता की पहचान बताता है। वहीं, सोने में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य होती है। अगर किसी भी सोने में हॉलमार्किंग नहीं हुई है तो इसका मतलब सोना ठीक नहीं है। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के भाव दिन में दो बार जारी किये जाते हैं,जो कि सुबह और शाम को जारी होते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story