UP Gold Silver Price Today: यूपी में सस्ता हुआ सोना, आई बड़ी गिरावट, लखनऊ में इतना होगा 10 ग्राम सोने का भाव

UP Gold Silver Price Today 1 February 2023: आज लखनऊ में 24 और 22 कैरेट सोने के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इससे पहले यहां सोने के भाव में बढ़ोतरी देखने को मिली थी।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 1 Feb 2023 12:42 PM GMT (Updated on: 1 Feb 2023 12:43 PM GMT)
Gold Silver Price Today
X

 Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price Today 1 February 2023: नए साल का दूसरा महीना लगते ही सोना चांदी को राहत वाली खबर सामने आए है। 1 फरवरी, 2023 को यूपी सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के लेटेस्ट भाव जारी कर दिये गए हैं। नए रेट के मुताबिक, राज्य वासियों को बुधवार को कीमती आभूषण के दाम से बड़ी राहत मिली है। बीते तीनों दिनों से लगातार सोना चांदी के भाव बढ़ने के बाद बुधवार को इसके भाव बड़ी गिरावट आई है। दाम गिरने के बाद सोना 57 हजार के करीब आ गया है, जबकि चांदी 73 हजार के पास आ गई है।

खरीदारी का सबसे बढ़िया दिन

देश में शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में बाजार में सोना चांदी की मांग अधिक बढ़त जाती है। लोगों को मांग को देखते हुए वैसे तो सोना चांदी महंगा हो जाता है,लेकिन आज यूपी में इसके भाव गिरावट आई है। अगर सोना चांदी को खरीदने व निवेश करने का मन बना रहे हैं तो आज का दिन सबसे बढ़िया है। क्योंकिं दोनों कीमती आभूषण के दामों में गिरावट आई है।

लखनऊ में सोना का भाव

यूपी में सोने के भाव में आई गिरावट का असर राजधानी लखनऊ में भी दिखाई दिया है। शहर में आज 24 और 22 कैरेट सोने के भाव में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना 160 रुपए सस्ता होकर 57,430 रुपये प्रति 10 ग्राम आ गया है। जबकि 22 कैरेट सोना 150 रुपये सस्ता होकर 52,600 रुपये पर आ गया है। इससे पहले मंगलवार को 24 कैरेट सोना 57,590 रुपये और 22 कैरेट सोना 52,800 रुपये पर था।

लखनऊ में चांदी का भाव

वहीं राज्य में चांदी के भाव में आई गिरावट का असर लखनऊ में देखने को मिला। हालांकि लखनऊ में 999 शुद्धता चांदी के भाव में 100 रुपए की मामूली गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद चांदी 72,300 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। इससे पहले मंगलवार को शहर में चांदी का भाव 72,400 रुपये पर था।

प्रमुख शहरों में आज का कैरेट वार सोने का भाव

कानपुर

52600 (22 कैरट)

57430 (24 कैरट)

आगरा

52600 (22 कैरट)

57430 (24 कैरट)

नोएडा

52600 (22 कैरट)

57430 (24 कैरट)

गाजियाबाद

52600 (22 कैरट)

57430 (24 कैरट)

वाराणसी

52500 (22 कैरट)

57400 (24 कैरट)

मथुरा

52500 (22 कैरट)

57400 (24 कैरट)

सोना लेते वक्त हॉलमार्क जरूर देखें

उल्लेखनीय है कि बाजार में सोना चांदी के जो भाव होते हैं, उसमें किसी भी प्रकार का कोई टैक्स नहीं लगाता होता है। यह भाव जीएसटी व अन्य करों से पहले के होते हैं। इसकी सही जानकारी के लिए आपको लोकल सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। सोना खरीदते समय हॉलमार्क जरूर देखे लें। हॉलमार्क सोना की शुद्धता व गुणवत्ता की पहचान होती है। आपको बता दें कि ibja की ओर से सोना चांदी के भाव हर दिन जारी होते हैं। केवल शनिवार और रविवार और सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों में सोना चांदी के दाम नहीं जारी किये जाते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story