×

UP Gold Silver Price Today: यूपी में सोना हुआ महंगा, चांदी के घटे दाम, खरीदारी से पहले चेक कर लें यहां रेट

UP Gold Silver Price Today 10 February 2023: यूपी की राजधानी लखनलऊ सहित कई जिलों में सोना के भाव में बढ़ोतरी हुई है। आज 24 और 22 कैरेट सोने के भाव बढ़ोतरी हुई है। जानिए क्या है लखनऊ में 10 ग्राम सोने का भाव ?

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 10 Feb 2023 1:28 AM GMT
UP Gold Silver Price Today
X

UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

UP Gold Silver Price Today 10 February 2023: देश में शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में कीमती आभूषण सोना और चांदी के भाव हल्की बढ़ोतरी लोगों को चिंता में डाल सकती है। यूपी में शुक्रवार को कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। यूपी सर्राफा बाजार में सोना चांदी के नए दाम जारी कर दिये हैं। कारोबार हफ्ते आखिरी दिन शुक्रवार को प्रदेश में सोना के भाव बढ़ोतरी हुई है, जबकि चांदी के भाव से लोगों को हल्की राहत मिली है। दाम बढ़ने के बाद राज्य में सोना 58 हजार के पास पहुंच गया है। वहीं, चांदी भाव गिरने के बाद भी 71 हजार करीब ट्रेंड कर रही है। ऐसे अगर सोना चांदी को खरीदने या फिर निवेश करने का मन रहा है तो आज अधिक दाम देने पड़ेंगे।

लखनऊ में सोने का भाव

यूपी में सोना के भाव में बढ़ोतरी का असर लखनऊ सर्राफा बाजार में भी दिखाई दिया है। यहां पर 24 कैरेट व 22 कैरेट सोने के भाव बढ़ोतरी देखने को मिली है। 24 कैरेट सोना 160 रुपये महंगा होकर 57,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हो गया है। 22 कैरेट सोना 150 रुपये बढ़कर 53,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंच है।

लखनऊ में चांदी का भाव

लखनऊ सर्राफा बाजार के मुताबिक, शहर में 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव में शुक्रवार को हल्की गिरावट आई है। चांदी के दाम 50 रुपये प्रति दस ग्राम कम हुए हैं। इसके बाद चांदी 71,350 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।

राज्य में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,305 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 42,440 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 53,050 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5, 30, 500 रुपए

राज्य में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,786 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 46,288 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 57, 860 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5,78,600 रुपए

अन्य शहरों में आज क्या है सोना चांदी का भाव?

कानपुर

53050 (22 कैरट)

57860 (24 कैरट)

आगरा

53050 (22 कैरट)

57860 (24 कैरट)

नोएडा

53050 (22 कैरट)

57860 (24 कैरट)

गाजियाबाद

53050 (22 कैरट)

57860 (24 कैरट)

वाराणसी

53000 (22 कैरट)

57800 (24 कैरट)

मथुरा

53000 (22 कैरट)

57800 (24 कैरट)

फोन से भी पता कर सकते हैं सोना के भाव

सर्राफा बाजार में जारी हुए दाम सांकेतिक होते हैं। इसमें किसी भी प्रकार का कोई जीएसटी व अन्य कर शामिल नहीं होता है। निश्चित दाम के लिए आपको स्थानीय सर्राफा बाजार से संपर्क करना पड़ेगा। वहीं, सोने का भाव को घर बैठे भी फोन से पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना पड़ेगा। मिस्ड कॉल देने के बाद फोन पर 18 और 22 कैरेट सोने के भाव मिल जाएगा।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story