UP Gold Silver Price Today: सस्ता हुआ यूपी में सोना चांदी, जानिए 24 कैरेट व 22 कैरेट सोने के दाम

UP Gold Silver Price Today 14 February 2023: देश में शादियों का सीजन है और इस सीजन के बीच यूपी में आज सोना चांदी के भाव जोरदार गिरावट आई है। जानिए यूपी में सोना कितने रुपए सस्ता हुआ है।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 14 Feb 2023 1:56 AM GMT
UP Gold Silver Price Today
X

UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

UP Gold Silver Price Today 14 February 2023: उत्तर प्रदेश सर्राफा बाजार में 14 फरवरी, 2023 को सोना और चांदी के भाव जारी कर दिये गए हैं। राहत की बात यह है कि यूपी में कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को सोना चांदी के भाव गिरावट आई है। प्रदेश में सोने के भाव में 150 रुपए की गिरावट आई है,जिसके बाद सोना 57 हजार के करीब आ गया है। वहीं, चांदी के भाव 500 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद प्रदेश में चांदी के भाव 70 हजार के पास आ गया है। ऐसे अगर आप सोना चांदी को खरीदने का मन बना रहा हैं तो आज का दिन सबसे अच्छा रहेगा, क्योंकि दोनों कीमती आभूषण के भाव में गिरावट आई है।

सोना का आजा भाव

लखनऊ सर्राफा बाजार में मंगलवार को 24 कैरेट सोने के भाव 150 रुपये सस्ता हुआ है। इसके बाद यह 57,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोने के भाव में 100 रुपये की गिरावट आई है और यह 52,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले कल शहर में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव स्थिर रहे थे।

चांदी का आज का भाव

सर्राफा बाजार के मुताबिक, लखनऊ में मंगलवार को 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव 500 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद चांदी 70,000 रुपये प्रतिकिलो पर आ गई है। इससे पहले कल यहां चांदी का भाव स्थिर रहा था और यह 70,500 रुपये पर था।

राज्य में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,265 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 42,120 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 52,650 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5, 26, 500 रुपए

राज्य में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,738 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 45,904 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 57, 380 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5,75,800 रुपए

मिस्ड कॉल से पता करिये सोना के भाव

सर्राफा बाजार में सोना चांदी के जो दाम जारी होते हैं, वह सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें। ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है। वहीं, सोने का भाव घर बैठे फोन से पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना पड़ेगा। जिसको देते ही कुछ देर में फोन पर 18 और 22 कैरेट के सोने भाव मिल जाएंगे।

ऐसे करें सोना की शुद्धता की पहचान

वहीं, बाजार में सोना लेते वक्त उसमें लगा हॉलमार्क जरुर देखें। यह सोना की शुद्धता की पहचान बताता है। हॉलमार्क को ISO (Indian Standard Organization) द्वारा जारी किया गया है। हॉलमार्क में 24 कैरेट सोने 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। अगर इसमें में कोई कैरेट वाला सोना खरीद रहे हैं और उसमें यही लिखा हुआ तो इसका मतलब आपको सोना शुद्ध है। उदाहरण के तौर अगर 22 कैरेट सोना खरीदा और उसमें 916 लिखा हुआ है तो वह शुद्ध सोना है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story