×

UP Gold Silver Price Today: सोना स्थिर तो चांदी में आई गिरावट, जानें अब क्या हैं आपके शहर के कीमती आभूषण के भाव

UP Gold Silver Price Today 20 August 2023: लखनऊ सर्राफा बाजार में रविवार को 24 कैरेट सोना और 22 कैरेट सोना दोनों के भाव स्थिर हैं। 24 कैरेट सोना 59,170 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है।

Viren Singh
Published on: 19 Aug 2023 11:41 PM GMT
UP Gold Silver Price Today: सोना स्थिर तो चांदी में आई गिरावट, जानें अब क्या हैं आपके शहर के कीमती आभूषण के भाव
X
UP Gold Silver Price Today 20 August 2023 (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price Today 20 August 2023: लखनऊ सर्राफा बाजार में 20 अगस्त को सोना चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। रविवार को शहर में जहां सोने के भाव स्थिर रहे हैं तो वहीं, चांदी के भाव में गिरावट आई है। चांदी 200 रुपये सस्ती होकर 73 हजार रुपये के पार कारोबार कर रही है। ऐसे अगर आप आज बाजार से चांदी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह दिन आपके लिए सबसे अच्छा है।

सोना रहा स्थिर

लखनऊ सर्राफा बाजार में रविवार को 24 कैरेट सोना और 22 कैरेट सोना दोनों के भाव स्थिर हैं। 24 कैरेट सोना 59,170 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, 22 कैरेट सोना स्थिर के बाद 54,250 रुपए पर है। इससे पहले शनिवार को भी यह स्थिर रहा था।

चांदी 200 रुपये सस्ता

लखनऊ में रविवार को चांदी के भाव में 200 रुपये की हल्की गिरावट आई है। इसके बाद 999 शुद्धता वाली चांदी 73,300 रुपये प्रतिकिलो पर आ गई है। इससे पहले शनिवार को शहर में चांदी 73,500 रुपये किलो पर थी।

अन्य जिलों सोना का भाव

कानपुर

54,250 (22 कैरट)

59,170 (24 कैरट)

आगरा

54,250 (22 कैरट)

59,170 (24 कैरट)

नोएडा

54,250 (22 कैरट)

59,170 (24 कैरट)

गाजियाबाद

54,250 (22 कैरट)

59,170 (24 कैरट)

वाराणसी

54,250 (22 कैरट)

59,170 (24 कैरट)

मथुरा

54,250 (22 कैरट)

59,170 (24 कैरट)

हर दिन जारी होते हैं सोना चांदी के लेटेस्ट रेट्स

सर्राफा बाजार में हर दिन सोना-चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव की जानकारी मिलती है। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ग्राहक को अगर कीमती आभूषण का सही भाव पता करना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। लोग सोने के भाव घर बैठे भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसको देते ही कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के नए रेट्स मिल जाएंगे।

कैसे जानें सोने की शुद्धता

सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉलमार्क दिया होता है,यह ISO (Indian Standard Organization) द्वारा जारी किया जाता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। अगर इन कैरेटों पर यह नंबर लिखा होता है तो इसका मतलब आपका खरीदा गया सोना शुद्धता है। बाजार में 24 कैरेट से अधिक सोना नहीं बिकता है।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story