×

UP Gold Silver Rate Today: सोना हुआ मंहगा, चांदी ने खोई चमक, जानिए आज लखनऊ में कीमती आभूषण रेट

UP Gold Silver Rate Today: शहर में 24 कैरेट सोने के भाव में 390 रुपए की उछाल आई है। चांदी 200 रुपए प्रतिकिलो सस्ती हुई है।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 12 Nov 2022 5:42 AM GMT
UP Gold Silver Rate Today
X

UP Gold Silver Rate Today (सोशल मीडिया) 

UP Gold Silver Rate Today 12 November 2022: राजधानी लखनऊ सहित यूपी के शहरों के कीमती आभूषण सोना और चांदी के लेटेस्ट भाव जारी कर दिये गए हैं। 12 नवंबर, 2022 (शनिवार) को लखनऊ में सोने के भाव तेजी आई है तो वहीं चांदी के दाम कम हुए हैं। दाम बढ़ने के बाद सोना 52 हजार रुपए के पार चला गया है। वहीं, चांदी का भाव कम होने के बाद 62 हजार रुपए के नीचे आ गई है। ऐसे अगर आप आज सोने में निवेश या खरीदने का मन बना रहे हैं तो दिन शुभ है,क्योंकि इसकी कीमतें कम हुई हैं।

न्यूजट्रैक टीम हर दिन कीमती आभूषण के भाव की देती जानकारी

आपको बता दें कि कीमती आभूषणों की खरीदारी करने से पहले इसके सही दाम की जानकारी होना बहुत जरूरी है। न्यूजट्रैक की टीम आपको विशेष ध्यान रखती है। इसलिए हर दिन सर्राफा बाजार में जारी होने वाले सोना-चांदी के भाव बेवसाइट में अपटेड करती है, ताकि आप इधर-उधर सोना-चांदी के भाव के लिए भटकना न पड़े। एक ही जगह सही भाव की जानकारी मिल जाए। न्यूजट्रैक पर आज के 24-22 कैरेट सोना व 999 प्योरिटी वाली चांदी के भाव अपडेट कर दिये गये हैं।

सोना-चांदी का आज भाव

लखनऊ सर्राफा बाजार एसोसिएशन के मुताबिक, शनिवार को 24 कैरेटे सोने का भाव 390 रुपए महंगा होकर 52750 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया है। 22 कैरेट सोने का 350 रुपयए उछल कर 48350 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी आज 200 रुपए सस्ती हुई है और यह 61700 रुपए प्रति किलो पर आ गई है।

सोने की शुद्धता मापने का पैमाना

ज्वेलरी की शुद्धता मापने का एक तरीके होता है और वह हॉलमार्क का निशान है। इसमें ज्वेलरी की शुद्धता पहचानी जाती है। इसमें एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है। 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा। 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 लिखा होता है। 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा और 14 कैरेट की ज्वेलरी में 585 लिखा होता है।

मिस्ड कॉल से पता कर सकते हैं भाव

ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को भी भाव जारी नहीं किए जाते हैं। अगर आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानना है तो 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकते है। कुछ समय बाद आपके फोन में एसएमएस के जरिए लेटेस्ट सोना और चांदी के भाव की जानकारी प्राप्त हो जाएगी

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story