×

UP Gold Silver Rate Today: लखनऊ में सोना के साथ चांदी के भी गिरे भाव, अब 10 ग्राम सोना आया इस रेट पर

UP Gold Silver Rate Today: कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को राजधानी में कीमती आभूषण के भाव में गिरावट आई है। बता दें कि दिन में सोना चांदी के दो बार रेट जारी किये जाते हैं। एक बार सुबह और दूसरी शाम को।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 3 Nov 2022 6:03 AM GMT (Updated on: 3 Nov 2022 9:13 AM GMT)
UP Gold Silver Rate Today
X

UP Gold Silver Rate Today(सोशल मीडिया) 

UP Gold Silver Rate Today: सूबे की राजधानी लखनऊ वासियों को सर्राफा बाजार से एक अच्छी खबर आई है। लखनऊ सर्राफा बाजार में 03 नवंबर 2022 को कीमती आभूषण सोना- चांदी के ताजा भाव जारी कर दिये गये हैं। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन यानी गुरुवार को शहर में सोना और चांदी के भाव गिरावट आई है। गिरावट के बाद 24 कैरेट सोने के भाव 51 हजार के पास आ गया है तो वहीं चांदी 58 हजार पर आ गई है। है। ऐसे अगर आप सोना और चांदी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज काफी अच्छा रहेगा।

न्यूजट्रैक पर अपडेट सोना चांदी के भाव की जानकारी

आपको बता दें कि कीमती आभूषणों की खरीदारी करने से पहले इसके सही दाम की जानकारी होना बहुत जरूरी है। न्यूजट्रैक की टीम आपका विशेष ध्यान रखती है। इसलिए हर दिन सर्राफा बाजार में जारी होने वाले सोना-चांदी के भाव बेवसाइट में अपटेड करती है, ताकि आपको इधर-उधर सोना-चांदी के भाव के लिए भटकना न पड़े। एक जगह सही भाव की जानकारी मिल जाए। न्यूजट्रैक पर गुरुरवार के लखनऊ सहित सूबे के अन्य जगहों सोना और चांदी के भाव अपडेट कर दिये गये हैं।

राजधानी में कीमती आभूषण के भाव

मिली जानकारी के मुताबिक, लखनऊ में गुरुवार को 24 कैरेट सोने के भाव 160 रुपये गिरकर 51,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोने के भाव 150 रुपये सस्ता होकर 46,850 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 800 रुपये कम होकर 58,100 रुपये प्रतिकिलो हो गई है। इससे पहले यह कल 58,900 पर थी।

अन्य शहर का सोना चांदी का भाव

शहर>> सोना का भाव>>चांदी का भाव

कानपुर>>52200>>60000

मुजफ्फरनगर>>50190>>59149

एमपी रीवा>>46,700>>58100

एमपी सतना>>46850>>58100

एमपी सीधी>>46700>>58100

एमपी सिंगरौली>>46850>>58100

सोने की शुद्धता मापने का पैमाना

ज्वेलरी की शुद्धता मापने का एक तरीके होता है और वह हॉलमार्क का निशान है। इसमें ज्वेलरी की शुद्धता पहचानी जाती है। इसमें एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है। 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा। 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 लिखा होता है। 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा और 14 कैरेट की ज्वेलरी में 585 लिखा होता है।

मिस्ड कॉल से पता कर सकते हैं भाव

ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को भी भाव जारी नहीं किए जाते हैं। अगर आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानना है तो 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकते है। कुछ समय बाद आपके फोन में एसएमएस के जरिए लेटेस्ट सोना और चांदी के भाव की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story