×

UP Gold Silver Rate Today: सोने के भाव स्थिर तो चांदी के दाम में आई गिरावट, अब लखनऊ में इस भाव पर मिलेगा कीमती आभूषण

UP Gold Silver Rate Today: लखनऊ में सोने के भाव स्थिर हैं, जबकि चांदी के भाव गिरावट देखने को मिली है। अब शहर में 1 किलो ग्राम चांदी इस भाव मिलेगी।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 10 Nov 2022 5:31 AM GMT
UP Gold Silver Rate Today
X

UP Gold Silver Rate Today (सोशल मीडिया)  

UP Gold Silver Rate Today 10 November 2022: राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य शहरों के कीमती आभूषण सोना और चांदी के 10 नवंबर, 2022 को भाव जारी कर दिये गए हैं। लखनऊ वासियों को आज कीमती आभूषण को लेकर राहत वाली खबर आई है। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को यहां सोना के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है,जबकि चांदी के भाव कम हुए हैं। दाम स्थिर के बीच सोना 51 हजार पार बना हुआ है। वहीं, दाम लुढ़कने के बाद चांदी करीब 61 हजार पर आ गई है। ऐसे में अगर आप बहुमूल्य वस्तुओं में खरीदने या फिर निवेश करने का मन बना रहे हैं तो आज का दिन सही ह

न्यूजट्रैक टीम हर दिन कीमती आभूषण के भाव की देती जानकारी

आपको बता दें कि कीमती आभूषणों की खरीदारी करने से पहले इसके सही दाम की जानकारी होना बहुत जरूरी है। न्यूजट्रैक की टीम आपको विशेष ध्यान रखती है। इसलिए हर दिन सर्राफा बाजार में जारी होने वाले सोना-चांदी के भाव बेवसाइट में अपटेड करती है, ताकि आप इधर-उधर सोना-चांदी के भाव के लिए भटकना न पड़े। एक ही जगह सही भाव की जानकारी मिल जाए। न्यूजट्रैक पर आज के 24-22 कैरेट सोना व 999 प्योरिटी वाली चांदी के भाव अपडेट कर दिये गये हैं।

सोना-चांदी का आज भाव

लखनऊ सर्राफा बाजार एसोसिएशन के मुताबिक, गुरुवार को शहर में 24 कैरेट सोने के भाव स्थिर के बीच 51,770 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का भाव स्थिर के बीच 47,460 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव 300 रुपये गिरने के बाद 61,400 रुपए पर आ गई है।

सोने की शुद्धता मापने का पैमाना

ज्वेलरी की शुद्धता मापने का एक तरीके होता है और वह हॉलमार्क का निशान है। इसमें ज्वेलरी की शुद्धता पहचानी जाती है। इसमें एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है। 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा। 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 लिखा होता है। 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा और 14 कैरेट की ज्वेलरी में 585 लिखा होता है।

मिस्ड कॉल से पता कर सकते हैं भाव

ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को भी भाव जारी नहीं किए जाते हैं। अगर आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानना है तो 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकते है। कुछ समय बाद आपके फोन में एसएमएस के जरिए लेटेस्ट सोना और चांदी के भाव की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story