UP News: क्या आनंदी बेन पटेल रचेंगी इतिहास? मिलेगा सेवा विस्तार या फिर...

UP News: यूपी में पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले राज्यपाल की लिस्ट में कन्हैयालाल माणिक लाल मुंशी, विश्वनाथ दास, बीजी रेड्डी, चंद्रेश्वर प्रसाद नारायण सिंह, मो. उस्मान आरिफ, टीवी राजेश्वर और राम नाईक के बाद आनंदीबेन पटेल का नाम इस लिस्ट में जुड़ने जा रहा है।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 27 July 2024 9:04 AM GMT
UP Governor Anandi Ben Patel
X

UP Governor Anandi Ben Patel   (photo: social media )

UP News: उत्तर प्रदेश में आनंदीबेन पटेल राज्यपाल के तौर पर अपना कार्यकाल पूरा करने वाली 8वीं गवर्नर बनने जा रही हैं। उनका कार्यकाल 29 जुलाई 2024 को समाप्त हो रहा है। वहीं प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में अभी तक किसी भी राज्यपाल को लगातार दूसरा कार्यकाल नहीं मिला है। अब देखना यह होगा कि क्या वो इतिहास रचेंगी?

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का कार्यकाल 29 जुलाई 2024 को समाप्त हो रहा है। मोदी सरकार ने दूसरी बार सत्ता में आने के बाद आनंदीबेन पटेल को मध्य प्रदेश से हटाकर उत्तर प्रदेश का राज्यपाल 29 जुलाई 2019 को नियुक्त किया था। राज्यपाल के तौर पर उनका कार्यकाल सोमवार को पूरा हो रहा है। ऐसे में सबकी की निगाहें यूपी के राजभवन पर टिक गई हैं।

प्रदेश के सियासी इतिहास में अभी तक किसी भी राज्यपाल को लगातार दूसरा कार्यकाल यानी सेवा विस्तान नहीं मिला है। ऐसे में अब यह देखना होगा कि आनंदीबेन पटेल इतिहास रचती हैं या फिर नए गवर्नर की नियुक्ति तक उन्हें कुछ दिनों का विस्तार देकर संवैधानिक पद पर बनाए रखा जाएगा?

2014 में बनीं थीं गुजरात की मुख्यमंत्री

2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की कुर्सी संभालने के बाद आनंदीबेन पटेल गुजरात की मुख्यमंत्री बनी थीं। इसके बाद मोदी सरकार ने आनंदीबेन पटेल को जनवरी 2018 को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया था। एमपी की गवर्नर रहते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ का कार्यभार भी संभाला था। इसके बाद जब दूसरी बार मोदी सरकार सत्ता में आई तो देश के कई राज्यों में राज्यपाल की नियुक्तियां की गईं, जिसमें लालजी टंडन को मध्य प्रदेश का गवर्नर बनाया गया तो आनंदीबेन पटेल को उत्तर प्रदेश का राज्यपाल बना दिया गया। इस तरह से यूपी के राज्यपाल के तौर पर उनका कार्यकाल 29 जुलाई 2024 को पूरा हो रहा है।


यूपी में पांच साल पूरा करने वाली गवर्नर 8वीं गवर्नर होंगी

उत्तर प्रदेश में आनंदीबेन पटेल राज्यपाल के तौर पर अपना कार्यकाल पूरा करने वाली 8वीं गवर्नर बन जाएंगी। उनका कार्यकाल 29 जुलाई 2024 को समाप्त हो रहा है। यूपी में पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले राज्यपाल की लिस्ट में कन्हैयालाल माणिक लाल मुंशी, विश्वनाथ दास, बीजी रेड्डी, चंद्रेश्वर प्रसाद नारायण सिंह, मो. उस्मान आरिफ, टीवी राजेश्वर और राम नाईक के बाद आनंदीबेन पटेल का नाम इस लिस्ट में जुड़ने जा रहा है। वहीं बीएल जोशी यूपी के राज्यपाल के तौर पर चार साल 11 महीने बिताए थे। इस तरह केवल एक महीने से अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर सके।


क्या आनंदीबेन पटेल रचेंगी इतिहास?

उत्तर प्रदेश के सियासी इतिहास में आजतक किसी भी राज्यपाल को दूसरा कार्यकाल नहीं मिल सका है। उत्तर प्रदेश में अभी तक कुल 25 गवर्नर बनाए गए हैं। आनंदीबेन पटेल का कार्यकाल 29 जुलाई को खत्म हो रहा है। ऐसे में मोदी सरकार अगर दोबारा से उन्हें प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त करती हैं तो वह इतिहास रच देंगी। लेकिन इतिहास तभी बनेगा, जब उन्हें दूसरा कार्यकाल मिलेगा, लेकिन अगर सरकार उन्हें ये मौका नहीं देती तो अभी तक की चली आ रही परंपरा बरकरार रहेगी।

ऐसे में देखना है यह होगा कि आनंदी बेन पटेल को क्या मोदी सरकार राज्यपाल बनाए रखने के लिए दूसरा कार्यकाल देती है या फिर कुछ दिनों का विस्तार। राम नाइक को राज्यपाल के तौर पर पांच दिन का विस्तार दिया गया था। 29 जुलाई से विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू हो रहा है। इस लिहाज से माना जा रहा है कि अगर सरकार किसी को राज्यपाल नियुक्त नहीं करती है तो फिर आनंदीबेन पटेल को कुछ दिनों का सेवा विस्तार दे सकती है।



Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story