×

मुगल म्यूजियम का बदला नामः CM योगी का एलान, किया ये नामकरण

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एक बडा फैसला लिया। उन्होंने वर्षो पुराने आगरा के मुगल म्युजियम का नाम बदल दिया।

Shivani
Published on: 14 Sep 2020 4:47 PM GMT
मुगल म्यूजियम का बदला नामः CM योगी का एलान, किया ये नामकरण
X

श्रीधर अग्निहोत्री

लखनऊ: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एक बडा फैसला लिया। उन्होंने वर्षो पुराने आगरा के मुगल म्युजियम का नाम बदल दिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज आगरा मण्डल के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान इस बात की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब मुगल म्युजियम का नाम छत्रपति षिवाजी महाराज के नाम पर होगा। योगी आदित्यनाथ ने आगरा में पर्यटन के विकास के लिए योजनाओं का काम तेज करने को कहा है।

सीएम योगी ने दिया आगरा स्मार्ट सिटी का काम जल्द पूरा करने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगरा स्मार्ट सिटी और अमृत योजना के कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। आगरा के मुगल म्यूजियम का नाम परिवर्तित कर छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर रखा जाए। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार से समन्वय बनाकर आगरा एयरपोर्ट के सम्बन्ध में प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत किया जाए। आगरा एयरपोर्ट एवं आगरा मेट्रो के कार्य को त्वरित गति से आगे बढ़ाया जाए। पर्यटन विभाग से जुड़ी योजनाओं को भी समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाए।



मुगल म्यूजियम का नाम हुआ छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय

सीएम योगी ने कहा कि विकास परियोजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता आवश्यक है। इसलिए इससे जुड़े प्रकरणों में तत्काल निर्णय लेते हुए समाधान निकाला जाए। इससे सम्बन्धित कार्यवाही में विलम्ब न हो। किसी भी स्तर पर लम्बित प्रस्ताव को तत्काल स्वीकृत किया जाए। सभी विकास कार्यों के साथ जनप्रतिनिधियों को जोड़ा जाए। सामुदायिक शौचालय व ग्राम पंचायत सचिवालय के निर्माण सम्बन्धी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने की कार्यवाही हो।

ये भी पढ़ेंः बंद होगी सिटी बस: संचालन पर रोक पड़ेगी महंगी, 357 करोड़ का होगा नुकसान

फिरोजबाद में ग्लास उद्योग की व्यापक सम्भावनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओडीओपी के तहत चयनित उत्पादों को बढ़ावा दिया जाए। इन उत्पादों के सम्बन्ध में हस्तशिल्पियों व कारीगरों को प्रशिक्षित करने, उत्पादों की ब्राण्डिंग, मार्केटिंग व प्रदर्शनी लगाए जाने की कार्यवाही भी की जाए। फिरोजबाद जनपद में ग्लास उद्योग की व्यापक सम्भावनाएं हैं। इसी प्रकार आगरा मण्डल के प्रत्येक जनपद में ओडीओपी व एमएसएमई के तहत योजनाएं बनाकर उन्हें संचालित किया जाए, जिससे रोजगार सृजित हो सकें।

एफपीओ का गठन, कृषकों और कृषि क्षेत्र को होगा लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के आर्थिक पैकेज के तहत विकासखण्ड स्तर पर कृषि अवस्थापना की योजनाएं तैयार की जाएं, जिससे इस पैकेज का अधिकाधिक लाभ किसानों को मिले। इसके तहत खाद्यान्न भण्डारण हेतु गोदाम, कोल्ड स्टोरेज आदि के निर्माण को बढ़ावा दिया जाए। जनप्रतिनिधिगण से संवाद स्थापित कर एफ0पी0ओ0 का गठन किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे कृषकों और कृषि क्षेत्र को लाभ होगा। किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता में कोई असुविधा न हो। खाद की कालाबाजारी करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उर्वरक आपूर्ति की प्रभावी माॅनीटरिंग की जाए।

ये भी पढ़ेंः छात्रों के लिए एलान: अगले हफ्ते से खुलेंगे स्कूल, केंद्र ने जारी की गाइडलाइंस

50 करोड़ रुपए से अधिक की कुल 22 परियोजनाएं संचालित

बैठक में कहा गया कि आगरा मण्डल में 50 करोड़ रुपए से अधिक की कुल 22 परियोजनाएं संचालित हैं। इनमें आगरा में 11, मथुरा में चार, फिरोजाबाद में 5 व मैनपुरी में दो परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। इनमें से 13 परियोजनाएं 67 से 99 प्रतिशत तक पूर्ण हो गई हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story