×

Aligarh news: महिला ग्राम प्रधान का राष्ट्रपति करेंगी सम्मान

Aligarh news: भरतपुर गांव को प्रदेश भर में सबसे पहले जिले की ओडीएफ प्लस मॉडल गांव के रूप में चयनित किया गया।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 28 Feb 2023 2:29 PM GMT
X

Uttar Pradesh 3 women Gram Pradhan honor by President

Aligarh news: अलीगढ़ में गांव की विकसित तस्वीर पेश करने के लिए महिला प्रधान को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सम्मानित करेंगे। अलीगढ़ में टप्पल ब्लॉक की ग्राम पंचायत भरतपुर की प्रधान नीलम देवी को 4 मार्च को स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान से नवाजा जाएगा। प्रदेश में कुल 3 महिला प्रधानों का चयन इस सम्मान के लिए किया गया है। जिसमें अलीगढ़ के टप्पल ब्लॉक के भरतपुर की प्रधान नीलम देवी शामिल हैं। भरतपुर गांव को प्रदेश भर में सबसे पहले जिले की ओडीएफ प्लस मॉडल गांव के रूप में चयनित किया गया।

कचरा प्रबंधन की बेहतरीन व्यवस्था

दरअसल इस गांव में पहले कचरा प्रबंधन का कोई उपाय नहीं था। जगह-जगह कचरे का ढेर था। बच्चे भी खेलने नहीं जा सकते थे। वहीं सरकारी स्कूल के बराबर में ही कचरे का ढेर लगा रहता था। जिससे बदबू आदि की समस्या बनी रहती थी। देखने में यह काफी खराब लगता था। ग्राम प्रधान नीलम देवी ने कचरा प्रबंधन को लेकर गांव वालों की मीटिंग की। जिसमें यह तय किया गया कि ई-रिक्शा के माध्यम से घर-घर से कचरा उठाकर बाहर कचरे का निस्तारण किया जाएगा। रसोई में से गीला कचरा और सूखा कचरा को अलग तरीके से निस्तारित किया जाएगा, ग्राम प्रधान नीलम देवी ने कचरा प्रबंधन के बेहतर उपाय निकालें और जहां कचरे का ढेर लगा रहता था वहां सफाई करा कर ओपन जिम और प्ले ग्राउंड बच्चों के लिए बनवाया। गांव में हर व्यक्ति से कचरा प्रबंधन के लिए 30 रुपये शुल्क लिया जाता है।

अलीगढ़ डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के प्रथम चरण के उपरांत अब द्वितीय चरण प्रारंभ हो गया है और इसको लेकर के गांव में गंदगी और कूड़े के ढेर के निस्तारण के लिए 'कचरा से कंचन केंद्र' का निर्माण किया गया। इस निर्माण के माध्यम से ग्राम पंचायत में कचरे का प्रबंधन करा कर मॉडल ग्राम के रूप में विकसित किया गया है, डीपीआरओ संजय जायसवाल ने बताया कि महिला प्रधान के स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान के लिए चयनित होना जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

नीलम ने बताया कि उन्होंने गांव में अच्छे काम कराए हैं। जिससे राष्ट्रपति सम्मान से नवाजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि गांव में नाली, खड़ंजा, घर-घर पानी सप्लाई का काम कराया है तो वही नाली के गंदे पानी को भी स्वच्छ करने की योजना गांव में बनाई है। जिससे पानी खेतों में यूज कर सकते हैं। गांव ओडीएफ प्लस भी है। घर-घर शौचालय बनवाए गए हैं। सार्वजनिक शौचालय के साथ ही स्कूल में भी बेहतर काम करवाया हैं। स्थानीय ग्रामीण सुनील ने बताया कि यह हमारी पंचायत के लिए गर्व का क्षण है। ग्रामीण सचिन ने बताया कि गंदे पानी को साफ करने के लिए फिल्टर चेंबर बनवाए गए हैं। पानी साफ होकर तालाब में जाता है और फिर पानी से सिंचाई की जाती है।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story