×

UP IAS Officer Transfer: यूपी में कई आईएएस अफसरों का ट्रांसफर, रिया केजरीवाल, ईशा प्रिया, राम्या आर को यहां मिली तैनाती

IAS Transfer in UP: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार शाम 5 आईएएस अफसरों का तबादला हुआ। देखें किसे कहां पोस्टिंग मिली...

aman
Report aman
Published on: 30 Sep 2023 5:02 PM GMT
UP IAS Officer Transfer
X

UP IAS Officer Transfer (Social Media)

UP IAS Officer Transfer: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार (30 सितंबर) को प्रशासनिक फेरबदल किए। कई IAS अफसरों के ट्रांसफर किए गए। जारी सूची के अनुसार, ओम प्रकाश वर्मा (IAS 2014) अपर आयुक्त (प्रशासन) राज्यकर प्रतीक्षारत किए गए हैं। इसी तरह, रिया केजरीवाल (IAS 2017) CDO लखनऊ को अपर आयुक्त (प्रशासन) राज्यकर नियुक्त किया गया है।

इसी कड़ी में ईशा प्रिया (IAS 2016) CDO प्रतापगढ़ को अपर निबंधक (प्रशासन) सहकारिता बनाया गया है। वहीं, नवनीत सेहरा (IAS 2020) ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मिर्ज़ापुर को CDO प्रतापगढ़ बनाया गया। इसी तरह, राम्या आर (IAS 2020) ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बिजनौर को CDO बहराइच नियुक्ति मिली है।

कई IAS-PCS हुए इधर से उधर

गौरतलब है कि, यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार प्रशासनिक फेरबदल कर रही है। एक दिन पहले यानी 29 सितंबर को ही कई पीसीएस अफसरों के तबादले किए थे। कासगंज, मेरठ, झांसी से लेकर बरेली तक के एसडीएम को स्थानांतरित किया गया है। इन ताबड़तोड़ तबादलों की जद में कुछ आईएएस अफसर भी आए। जिनमें इनमें नोएडा के ओएसडी अविनाश त्रिपाठी भी शामिल हैं।

इन जिलों के SDM बदले

उत्तर प्रदेश के कई जिलों के PCS अधिकारियों का तबादला 29 सितंबर को हुआ। पीसीएस कल्पना चौहान को SDM कासगंज से तबादला कर अपर नगर आयुक्त मथुरा वृंदावन नगर निगम नियुक्त किया गया। इसी तरह, PCS हमीद हुसैन SDM मेरठ का तबादला हुआ। उन्हें अब शामली का उप जिलाधिकारी बनाया गया है। इसी कड़ी में PCS संजीव कुमार राय SDM महोबा का ट्रांसफर हुआ। उन्हें उपजिलाधिकारी संतकबीर नगर नियुक्ति मिली। PCS अनिल यादव SDM बरेली का तबादला उपजिलाधिकारी फतेहपुर के पद पर हुआ। PCS मलखान सिंह SDM इटावा अब उप जिलाधिकारी झांसी बनाए गए।

IAS वंदना त्रिपाठी बनीं ACEO नोएडा

इसी प्रकार, ACEO नोएडा प्रभाष कुमार (IAS) का विशेष सचिव खाद्य के पद पर ट्रांसफर किया गया है। आईएएस प्रभाष कुमार (IAS Prabhash Kumar) को नियंत्रक बाट माप का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इसी तरह, IAS वंदना त्रिपाठी (IAS Vandana Tripathi) को OSD नोएडा अथॉरिटी से ACEO नोएडा बनाया गया है। वहीं, अमेठी के SDM को प्रयागराज एसडीएम के पद पर तैनाती दी गई।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story