TRENDING TAGS :
IAS Transfer list in UP: कानपुर हिंसा के कारण DM नेहा शर्मा पर गिरी गाज, लखनऊ के नए जिलाधिकारी बने सूर्यपाल गंगवार
IAS Transfer list in UP: प्रदेश की योगी सरकार ने 21 आईएएस अफसरों का तबादला किया है। लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश भी हटा दिए गए हैं। वहीं, कानपुर की डीएम नेहा शर्मा का भी तबादला किया गया है।
नेहा शर्मा (फाइल फोटो)
IAS Transfer in UP: योगी आदित्यनाथ सरकार ने 21 आईएएस अफसरों का भारी फेरबदल किया है। जिनमें 9 जिलों के डीएम का तबादला किया गया है। लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश भी हटा दिए गए हैं उनकी जगह पर सूर्यपाल गंगवार को राजधानी का डीएम बनाया गया है अभिषेक प्रकाश सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग भेजे गए हैं।
सीएम योगी के शहर गोरखपुर के भी डीएम हटाए गए हैं। कृष्णा करुणेश अब वहां के नए डीएम होंगे। कानपुर की डीएम नेहा शर्मा भी हटा दी गई हैं। अब विशाख जी को कानपुर की कमान सौंपी गई है। वहीं, सौम्या अग्रवाल को बस्ती जिले से बलिया भेजा गया है। वह बलिया की जिलाधिकारी बनाई बन गई हैं।
इसके साथ ही, इंद्र विक्रम सिंह बलिया से अलीगढ़ के नए जिला अधिकारी बनाए गए हैं। सुश्री प्रियंका निरंजन को जालौन से हटाकर बस्ती का जिलाधिकारी बनाया गया है। प्रतीक्षारत चल रही चांदनी सिंह को भी जालौन की जिम्मेदारी मिली है। अब वह जालौन की नई डीएम होंगी। अवनीश कुमार राय जो अभी तक नगर आयुक्त झांसी थे, अब उन्हें इटावा का जिला अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही रवि रंजन नगर आयुक्त प्रयागराज को जिलाधिकारी फिरोजाबाद बनाया गया है।
कानपुर हिंसा के पांचवें दिन गिरी गाज
प्रदेश में हुए 21 आईएएस अफसरों में सबसे अहम कानपुर की डीएम नेहा शर्मा को हटाया जाना है। क्योंकि कानपुर में भड़की हिंसा के पांचवें दिन ही उन पर गाज गिरी है। उन्हें योगी सरकार ने हटा दिया है। उनकी जगह विशाख जी को कानपुर की कमान सौंपी है। कानपुर में जिस तरह से राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के होने के बावजूद इतनी बड़ी घटना घटी उसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे, कि जल्दी डीएम पर गाज गिर सकती है। आज उन्हें सरकार ने हटा भी दिया है।
आईएएस नेहा शर्मा को जानिए?
नेहा शर्मा 2010 बैच की आईएएस अफसर हैं। उनका जन्म 13 फरवरी 1984 को छत्तीसगढ़ के जिला कोरिया में हुआ था। उनके माता-पिता दोनों डॉक्टर हैं। जबकि छोटा भाई भी डॉक्टर है। उनकी छोटी बहन यूपीएससी की तैयारी में लगी हुई हैं। छत्तीसगढ़ में अच्छी पढ़ाई की व्यवस्था ना होने के कारण उनके माता-पिता ने उन्हें पढ़ाई के लिए ग्वालियर के सिंधिया बोर्डिंग स्कूल भेज दिया था। उन्होंने इंटरमीडिएट की पढ़ाई यहां से की उसके बाद उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली चली गई। जहां मिरांडा हाउस विश्वविद्यालय में उन्होंने बीए और उसके बाद दिल्ली कॉलेज ऑफ इकोनॉमिक्स में मास्टर की डिग्री हासिल की।
UPSC में 66वीं रैंक थी
नेहा शर्मा 2010 बैच की आईएएस है। उनकी यूपीएससी में 66 वीं रैंक थी। ट्रेनिंग के बाद नेहा शर्मा को यूपी कैडर मिला। उनकी पहली पोस्टिंग वर्ष 2012 में बागपत में ADM के पद पर हुई थी। उसके बाद 2013 में वह कानपुर सदर में एसडीएम और 2014-15 में उन्नाव की सीडीओ रह चुकी हैं। 3 मार्च 2017 को फिरोजाबाद में पहली बार उन्हें डीएम का कार्यभार सौंपा गया था उसके बाद नोएडा में भी रहे और फिर कानपुर की डीएम बनी थीं। कानपुर से हटाकर अब नेहा शर्मा को निदेशक स्थानीय निकाय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
UP में बड़ा फेरबदल, देखें IAS अधिकारियों पूरी लिस्ट
- लखनऊ डीएम अभिषेक प्रकाश उद्योग विभाग भेजे गए
- सूर्य पाल गंगवार लखनऊ के नए डीएम बने
- इंद्र विक्रम सिंह डीएम अलीगढ़ बने
- विशाख जी डीएम कानपुर नगर बनाए गए
- कृष्णा कुरुणेश डीएम गोरखपुर बने
- विजय किरण आनंद डीजी शिक्षा विभाग बने
- अनामिका सिंह सचिव महिला कल्याण बनीं
- भवानी सिंह खगरौत एमडी मध्यांचल विविनि
- अनुपम शुक्ला डायरेक्टर नेडा बनाए गए
- सेल्वा कुमारी जे कमिश्नर बरेली मंडल
- सौम्या अग्रवाल डीएम बलिया बनीं
- प्रियंका निरंजन डीएम बस्ती
- चांदनी सिंह डीएम जालौन बनीं
- अवनीश राय डीएम इटावा बनाए गए
- रवि रंजन डीएम फिरोजाबाद बनाए गए
- श्रुति सिंह डीजी मेडिकल एजुकेशन
- नेहा शर्मा निदेशक स्थानीय निकाय बनीं
- शकुंतला गौतम श्रम आयुक्त उत्तर प्रदेश बनीं
- आर रमेश कुमार प्रमुख सचिव रेशम विभाग
- डीएम गाजियाबाद को वीसी पद का भी चार्ज
- गाजियाबाद प्राधिकरण के वीसी का अतिरिक्त चार्ज

