×

IFS Transfer: एक दर्जन से ज्यादा IFS अधिकारियों का तबादला, दिव्या बनीं कानपुर की डीएफओ

IFS Transfer: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार को बड़े स्तर पर भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारियो का तबादला कर दिया है।

Jugul Kishor
Published on: 13 Jun 2023 6:18 AM GMT (Updated on: 13 Jun 2023 6:29 AM GMT)
IFS Transfer: एक दर्जन से ज्यादा IFS अधिकारियों का तबादला, दिव्या बनीं कानपुर की डीएफओ
X
सांकेतिक तस्वीर ( सोशल मीडिया)

IFS Transfer: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार (13 जून) को बड़े स्तर पर भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारियो का तबादला कर दिया है। प्रदेश सरकार के द्वारा आईएफएस अधिकारियों का तबादला सूची जारी कर दी गई है। जारी की गई सूची के मुताबिक कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। आईएफस श्रद्धा यादव को उप वन संरक्षक वानिकी प्रशिक्षण संस्थान कानपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, दिव्या कोे डीएफओ कानपुर बनाया गया है। आरुषि मिश्रा प्रभागीय वन अधिकारी राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी प्रोजेक्ट आगरा बनाई गई हैं।

देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

- श्रद्धा यादव उप वन संरक्षक वानिकी प्रशिक्षण संस्थान कानपुर बनीं।
- दिव्या डीएफओ कानपुर बनाई गयीं।
- प्रणव जैन डीएफओ अंबेडकरनगर बने।
- आरुषि मिश्रा प्रभागीय वन अधिकारी राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी प्रोजेक्ट आगरा बनाई गयीं।
- बौमिक चंद्र ब्रह्म को मुख्य वन संरक्षक पूर्वी क्षेत्र गोरखपुर बनाया गया।
- राकेश चन्द्रा को वन संरक्षक अलीगढ़ बनाया गया।
- एके कश्यप क्षेत्रीय प्रबंधक गोरखपुर वन निगम वाले।
- मनोज सोनकर वन संरक्षक देवीपाटन मंडल बने।
- सुधीर कुमार शर्मा MD वन निगम का तबादला।
- सुधीर कुमार शर्मा PCCF वाइल्डलाइफ बने।
- विष्णु सिंह नये MD वन निगम बनाये गये।
- अंजनी कुमार आचार्य MD वन निगम में सम्बंध किये गये।
- एम वेमुरी को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक ऑडिट नॉन प्लान लखनऊ बनाया गया।

पांच PCS अधिकारियों का तबादला

बता दें कि बीते 4 जून को उत्तर प्रदेश में पांच पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। जारी की गई तबादला सूची के मुताबिक रिंकी जायसवाल ADM LA कानपुर बनीं थी। अभिनव रंजन श्रीवास्तव को ADM फर्रूखाबाद बनाया गया था। अमरेंद्र कुमार वर्मा ADM श्रावस्ती बनाए गए थे। देवेंद्र प्रताप सिंह को ADM नमामि गंगे मिर्जापुर की जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं सुभाष प्रजापति को ADM संतकबीरनगर बनाया गया। बता दें इन दिनों उत्तर प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। आईएएस से लेकर के आईपीएस और पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया जा रहा है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story