UP IPS Transfer: यूपी में एक साथ 18 IPS अफसरों का तबादला, कई जिलों के बदले अधिकारी, देखें लिस्ट

UP IPS Transfer: आईपीएस डॉ. मुकुर्त को सहायक पुलिस आयुक्त कानपुर नगर से पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ट्रांसफर कर दिया गया है।

Network
Newstrack Network
Published on: 25 Aug 2024 5:14 AM GMT (Updated on: 25 Aug 2024 5:18 AM GMT)
up ips transfer
X

up ips transfer (pic: social media)

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल जारी है। योगी सरकार ने एक बार फिर एक साथ कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। कई जिलों के एसपी बदल दिए गए हैं। कई जिलों के अधिकारी बदल दिए गए हैं। पिछले दिनों भी कई अधिकारियों का तबादला किया गया था। तबादले की सूची में 2021-22 के आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। अफसर डॉ. ईशान सोनी को सहायक पुलिस अधीक्षक बरेली से पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी भेज दिया गया है। इसके साथ ही आईपीएस राजकुमार मीणा को सहायक पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर से पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज, आईपीएस श्रवण रूनवॉल को सहायक पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद से पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ और आईपीएस देवेंद्र कुमार को सहायक पुलिस आयुक्त वाराणसी से ट्रांसफर कर बरेली भेज दिया गया है।

गोरखपुर भेजे गए रालापल्ली वराग कुमार

इसके साथ ही आईपीएस डॉ. मुकुर्त को सहायक पुलिस आयुक्त कानपुर नगर से पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ट्रांसफर कर दिया गया है। आईपीएस केशव झा को सहायक पुलिस अधीक्षक अयोध्या से मुरादाबाद, आईपीएस अनंत चंद्रशेखर को सहायक पुलिस आयुक्त प्रयागराज से आजमगढ़ और आईपीएस अफसर रालापल्ली वराग कुमार को सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ से गोरखपुर भेज दिया गया है। आईपीएस सुधांशु नायक का भी तबादला कर दिया गया है।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

  • IPS केशव झा 2021 सहायक पुलिस अधीक्षक अयोध्या से मुरादाबाद तबादला
  • IPS अनंत चंद्रशेखर 2021 सहायक पुलिस आयुक्त प्रयागराज से आजमगढ़ तबादला
  • IPS रालापल्ली वराग कुमार 2021 सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ से गोरखपुर तबादला
  • IPS देवेंद्र कुमार 2021 सहायक पुलिस आयुक्त वाराणसी से बरेली बने
  • IPS डॉक्टर मुकुर्त 2021 सहायक पुलिस आयुक्त कानपुर नगर से लखनऊ कमिश्नरेट बने
  • IPS सुधांशु नायक 2021 सहायक पुलिस अधीक्षक सहारनपुर कमिसनरेट कानपुर बने
  • IPS श्रवण रूनवॉल 2022 सहायक पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद से कमिश्नरेट लखनऊ बने
  • IPS डॉक्टर ईशान सोनी 2022 सहायक पुलिस अधीक्षक बरेली से कमिश्नरेट वाराणसी बने
  • IPS राजकुमार मीणा 2022 सहायक पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर से कमिश्नरेट प्रयागराज बने
  • IPS सुमित सुधाकर 2022 सहायक पुलिस आयुक्त गाजियाबाद से पुलिस कमिश्नरेट कानपुर बने
  • IPS भोसले विनायक 2022 सहायक पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर से कमिश्नरेट आगरा बने
  • IPS अंकित जैन 2022 सहायक पुलिस अधीक्षक झांसी से मेरठ तबादला
  • IPS मनोज कुमार यादव 2022 सहायक पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर से सहारनपुर तबादला
  • IPS निजुल 2022 सहायक पुलिस अधीक्षक मेरठ से बुलन्दशहर बने
  • IPS टिंवकल जैन 2022 सहायक पुलिस अधीक्षक मथुरा से कमिश्नरेट नोयडा बने
  • IPS लिपि नागवच 2022 सहायक पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ से कमिश्नरेट ग़ाज़ियाबाद बनी
  • IPS आलोक कुमार 2022 सहायक पुलिस अधीक्षक गोरखपुर से झांसी तबादला
  • IPS मयंक पाठक 2022 सहायक पुलिस अधीक्षक आगरा से अलीगढ़ तबादला।
Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story