एक ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी के लिए सही राह पर यूपी , दोगुनी करनी होगी रफ्तार : सीएम योगी

CM Yogi Meeting : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में राज्य को एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प की पूर्ति की दिशा में जारी प्रयासों, परिणामों और भावी नीति पर विमर्श किया।

Rajnish Verma
Written By Rajnish Verma
Published on: 10 Jun 2024 3:41 PM GMT
एक ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी के लिए सही राह पर यूपी , दोगुनी करनी होगी रफ्तार : सीएम योगी
X

CM Yogi Meeting : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में राज्य को एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प की पूर्ति की दिशा में जारी प्रयासों, परिणामों और भावी नीति पर विमर्श किया। बैठक में नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव और कंसल्टिंग एजेंसी डेलॉयट इंडिया ने विस्तार से प्रदेश के आर्थिक परिवेश की वर्तमान स्थिति और संभावित भावी परिणाम, उद्योग जगत की अपेक्षाओं आदि के संबंध में सेक्टरवार विस्तार से जानकारी दी।

सीएम योगी ने सभी मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को ईज ऑफ लिविंग तथा अधिक से अधिक रोजगार सृजन की दिशा में विशेष प्रयास करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि देश-दुनिया के बेस्ट प्रैक्टिसेज को देखें, अध्ययन करें और आवश्यकतानुसार लागू करें। बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि विगत सात सालों के नियोजित प्रयासों से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था आज सर्वश्रेष्ठ स्थिति में है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विकास दर से प्रदेश की वृद्धि दर बेहतर रही है। कृषि और सहयोगी सेक्टर में तकनीकी समावेश को बढ़ावा देना जरूरी है। डेटा संग्रहण को और बेहतर करने की आवश्यकता है। डेटा जितना शुद्ध होगा, लक्ष्य प्राप्ति के लिए उतना ही बेहतर प्रयास हो सकेगा।

राष्ट्रीय आय में उत्तर प्रदेश 9.2 प्रतिशत का योगदान

सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2016-17 के प्रदेश की कुल जीडीपी 16.45 लाख करोड़ थी, जो 2023-24 में 25.48 लाख करोड़ से अधिक हो गई है। राष्ट्रीय आय में उत्तर प्रदेश 9.2 प्रतिशत का योगदान कर रहा है। उत्तर प्रदेश आज देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में देश के विकास का ग्रोथ इंजन बन रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर के राष्ट्रीय मानकों का आंकलन करें, इसमें भी हमें अपने प्रयासों के अच्छे परिणाम मिले हैं। 2021-22 में प्रचलित भावों पर उत्तर प्रदेश की वृद्धि दर 20.1 प्रतिशत रही, जबकि स्थायी भाव पर 9.8 प्रतिशत रही। इसी प्रकार, 2023-24 में स्थायी भाव पर प्रदेश में 8 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्ज की गई और प्रचलित भाव पर 12.8 प्रतिशत वृद्धि दर रही। यह स्थिति दर्शाती है कि प्रदेश विकास की सही राह पर है। हमें अपने प्रयासों को और नियोजित रीति से आगे बढ़ाना होगा।

शुद्धता के साथ करें आंकड़ों का संग्रहण

सीएम ने कहा कि अपेक्षित परिणाम के लिए आंकड़ों का संग्रहण शुद्धता के साथ होना आवश्यक है, इसके लिए प्रशिक्षण करायें। औद्योगिक परियोजनाओं के लिए लैंडबैंक बढ़ाना आवश्यक, सिक यूनिट की पहचान करें, आवंटित भूमि यदि उपयोग में नहीं, तो उनके बारे में निर्णय लें। उन्होंने कहा कि अयोध्या, मथुरा, काशी, प्रयागराज धार्मिक पर्यटन के महत्वपूर्ण केंद्र हैं, यहां 07 वर्षों में व्यापक बदलाव हुए हैं, जिससे प्रदेश को काफी लाभ हो रहा है, इसका भी अध्ययन कराएं। उन्होंने कहा कि हमारे पास अनुकूल अवसर, असीमित पोटेंशियल है, इसका लाभ पूरी तरह से उठाएं।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story