×

UP Ki Kamyabi: वैक्सीनेशन स्पीड में यूपी अव्वल, देखें राज्यों की परफॉर्मेंस लिस्ट

UP Ki Kamyabi : यूपी में 7.04 करोड़ वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं। हालांकि महाराष्ट्र और गुजरात की परफाॅर्मेंस भी शानदार रही। इन दोनों राज्यों में सबसे ज्यादा वयस्क लोगों का टीकाकरण हुआ है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shivani
Published on: 31 Aug 2021 3:36 AM GMT (Updated on: 31 Aug 2021 4:19 AM GMT)
Corona Vaccination: भारत में 55 करोड़ वैक्सीनेशन हुआ पूरा, स्वास्थ्य मंत्री ने दी बधाई
X

वैक्सीनेशन (फोटो- न्यूजट्रैक)

UP Ki Kamyabi : कोरोना वायरस के खिलाफ कोविड -19 वैक्सीनेशन अभियान में देश के राज्यों की परफॉर्मेंस की लिस्ट जारी हो गई है। इस लिस्ट के मुताबिक, वैक्सीनेशन स्पीड में यूपी अव्वल है। उत्तर प्रदेश में अब तक सबसे ज्यादा वैक्सीन के डोज लगाए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी में 7.04 करोड़ वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं। हालांकि महाराष्ट्र और गुजरात की परफाॅर्मेंस भी शानदार रही। इन दोनों राज्यों में सबसे ज्यादा वयस्क लोगों का टीकाकरण हुआ है। वयस्क लोगों (Adult Vaccination) को दोनो डोज देने के मामले में महाराष्ट्र (Maharashtra) और गुजरात (Gujarat) सबसे आगे हैं।

सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन किस राज्य में हुआ

उत्तर प्रदेश आबादी के लिहाज से काफी बड़ा है। ऐसे में भले ही पूरी यूपी अभी तक वैक्सीनेटेड नहीं हो सकी है। हालांकि यूपी के नाम सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन डोज देने की उपलब्धि है। यूपी में अगस्त महीने में औसतन रोज 7.06 लाख वैक्सीन डोज लगाए गए। अब तक यूपी में 7.04 करोड़ वैक्सीन लगाई गई। बीते शुक्रवार को पूरे प्रदेश में टीकाकरण (Vaccination) का महाभियान चलाया गया। यूपी में मेगा वैक्सीनेशन अभियान के तहत रिकॉर्ड तोड़ टीकाकरण हुआ।

राज्य में 30 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसमें सबसे ज्यादा वैक्सीन राजधानी लखनऊ में लगाई गई। यहां 87,695 लोगों को टीका लगाया गया। बता दें कि इससे पहले यूपी में 16 अगस्त को मेगा वैक्सिनेशन शिविर लगाया गया था, इसमें 51326 लोगों को टीका लगाया गया था। वहीं, जब 3 अगस्त को टीकाकरण महाभियान चलाया गया था, तब 80412 लोगों को वैक्सीन लगी थी। हालांकि यूपी में अबतक सिर्फ 16 फीसदी वैक्सीन के ही दोनों डोज लगे हैं।

किस राज्य में कितने डोज लगे

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा वयस्कों को वैक्सीन के डोज लगे हैं। महाराष्ट्र में अगस्त महीने में 1.25 करोड़ वैक्सीन लगी। यूपी और महाराष्ट्र के अलावा गुजरात और मध्य प्रदेश में वैक्सीन डोज अधिक हुए। गुजरात में 4.55 करोड़ वैक्सीन डोज लगाए गए हैं जिनमें 1.13 लोगों को दोनों डोज लगाए जा चुके हैं। मध्य प्रदेश में इस महीने 1.33 करोड़ डोज लगाए गए हैं। अन्य राज्यों जिसमें पश्चिम बंगाल (1.11 करोड़), राजस्थान (1.06 करोड़), कर्नाटक (1 करोड़) में एक करोड़ से ज्यादा लोग वैक्सीनेटेड हो चुके हैं।

इस राज्य में 100% वयस्कों को पहली डोज

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजाली (Rajiv Saizal) ने रविवार को जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश ने 100% एडल्ट आबादी को कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की पहली डोज लगा दी है। साथ ही ऐसा करने वाला हिमाचल प्रदेश भारत का पहला राज्य बन गया है। इतना ही नहीं अब राज्य का नवंबर तक दूसरी डोज लगाने की तैयारी है। जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री सैजाली ने कहा कि हमारा लक्ष्य 30 नवंबर तक इन सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने का है। उन्होंने बताया कि राज्य में अभी तक कुल 13 लाख लोग ऐसे हैं जिन्हें कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी है।

दोनो डोज सबसे ज्यादा किस राज्य में लगे

महाराष्ट्र में 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं। गुजरात में 1.13 लोगों को दोनों डोज लगाए जा चुके हैं। पश्चिम बंगाल में 1.11 करोड़ वयस्कों को दोनो डोज दिए जा चुके हैं। राजस्थान में 1.06 करोड़ लोग पूरी तरह से वैक्सीनेटेड हैं। कर्नाटक 1 करोड अडल्ट्स को कोरोना की दोनों वैक्सीन डोज दी जा चुकी है।

Shivani

Shivani

Next Story