×

UP By Polls: आजमगढ़ से धर्मेन्द्र यादव और रामपुर से तंजीम फातिमा आज भरेंगे सपा से परचा

UP Lok Sabha by-election: अखिलेश यादव ने अपने चचेरे भाई धर्मेन्द्र यादव को अपनी पार्टी से उम्मीदवार बनाया है।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 6 Jun 2022 3:29 AM GMT
Dharmendra Yadav - Tanjim Fatima
X

धर्मेन्द्र यादव-तंजीम फातिमा भरेंगे सपा से परचा भरेंगे  (फोटो : सोशल मीडिया )

UP Lok Sabha by-election: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के लोकसभा सीट आजमगढ़ (Azamgarh Lok Sabha seat) छोड़ने के बाद इस सीट पर हो रहे उपचुनावों (by-election) के बीच अब सपा प्रत्याशी को लेकर कयासबाजी अब खत्म हो गयी है। अखिलेश यादव ने अपने चचेरे भाई धर्मेन्द्र यादव (Dharmendra Yadav) को अपनी पार्टी से उम्मीदवार बनाया है। आज नामांकन का अंतिम दिन है और कुछ ही देर में धर्मेन्द्र यादव आजमगढ़ पहुंचने वाले हैं। वहीं रामपुर में भी सपा ने अपने प्रत्याशी का एलान कर दिया है। वहां पर पूर्व सांसद और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता मो आजम खां की पत्नी तंजीम फातिमा को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके पूर्व आजम खां की पत्नी रामपुर से विधायक रह चुकी हैं।

वहीं भाजपा ने दे दो दिन पहले रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा से एमएलसी रहे घनश्याम सिंह लोधी को भाजपा ने टिकट दिया है। वह दो बार एमएलसी रहे हैं, जबकि एक बार बसपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। लोधी कुछ दिनों पहले ही सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। जबकि सपा में जाने के पहले भी भाजपा में रह चुके हैं।

भाजपा आजमगढ़ सीट से दिनेश लाल यादव प्रत्याशी

वहीं आजमगढ़ सीट से भाजपा ने फिर दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirhua) को प्रत्याशी बनाया है। पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव में दिनेश यादव ने अखिलेष यादव को यहां कडी टक्कर दी थी। आजमगढ़ सीट सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रामपुर सीट आजम खान के इस्तीफा देने से खाली हुई हैं। भोजपुरी स्टार और आजमगढ़ से पहले कमल निशान पर चुनाव लड़ चुके दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने टिकट मिलने से पहले ही वोट मांगना शुरू कर दिया था। धर्मेन्द्र यादव पूर्व में बदायुं लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार, रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटों पर 23 जून को मतदान होगा और मतगणना 26 जून को होगी। उपचुनाव के लिए अधिसूचना 30 मई को जारी की गई थी।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story