TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

UP Lok Sabha Election Result 2024: यूपी में INDIA 43 और NDA 36 पर विजयी

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजों का दिन था। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरु हुआ था।

Jugul Kishor
Published on: 4 Jun 2024 12:30 PM GMT (Updated on: 10 Aug 2024 1:16 PM GMT)

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: उत्तर प्रदेश से 2024 के लोकसभा चुनाव परिणामों के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। उत्तर प्रदेश में सुबह आठ बजे से 80 लोकसभा सीटों पर मतगणना हुई। प्रदेश की सभी सीटों के नतीजे भी घोषित कर दिये गये हैं। प्रदेश में 75 जिलों के 81 केंद्रों पर मतगणना हुई। बता दें कि इस इस बार कुल 851 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे, जिनमें 771 पुरुष और 80 महिलाएं शामिल हैं।

जानें कौन कहां से जीता?

वाराणसी से पीएम मोदी, रायबरेली राहुल गांधी, मैनपुरी से डिंपल जीत गए है। नरेंद्र मोदी 1.52 लाख वोट से जीते हैं। राहुल गांधी 3 लाख से ज्यादा वोटों से जीते हैं। लखीमपुर खीरी से सपा उम्मीदवार उत्कर्ष वर्मा, उन्नांव से बीजेपी प्रत्याशी साक्षी महराज, बुलंदशहर से भाजपा प्रत्याशी डॉ. भोला सिंह, पीलीभीत से जितिन प्रसाद, लखनऊ से बीजेपी प्रत्याशी राजनाथ सिंह, चंदौली से सपा प्रत्याशी बीरेंद्र सिंह, मोहनलालगंज से सपा प्रत्याशी आरके चौधरी, बहराइच से बीजेपी उम्मीदवार आनंद कुमार ने जीत दर्ज की है। वहीं, अमेठी से स्मृति ईरानी हरा गई हैं। लखीमपुर खीरी से अजय टेनी भी हार गए हैं। वहीं अयोध्या भी बीजेपी फिसल गई। अयोध्या से लल्लू सिंह हार गए हैं।

2024 में किस पार्टी ने कितनी सीटों पर लड़ा था चुनाव

बता दें कि भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य के रूप में, उत्तर प्रदेश का लोकसभा में 80 सीटों के साथ सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व है। यूपी में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्षी इंडिया गठबंधन के बीच है। भाजपा ने 75 सीटों पर उम्मीदवार उतारे और पांच सीटें अपने छोटे सहयोगियों के लिए छोड़ दी थीं। इंडिया ब्लॉक के भीतर, समाजवादी पार्टी ने 62 सीटों पर, कांग्रेस ने 17 सीटों पर और तृणमूल कांग्रेस ने एक सीट पर चुनाव लड़ा था।


Live Updates

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story