TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

UP Lok Sabha Election Result 2024: यूपी में INDIA 43 और NDA 36 पर विजयी

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजों का दिन था। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरु हुआ था।

Jugul Kishor
Published on: 4 Jun 2024 12:30 PM GMT (Updated on: 10 Aug 2024 1:16 PM GMT)

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: उत्तर प्रदेश से 2024 के लोकसभा चुनाव परिणामों के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। उत्तर प्रदेश में सुबह आठ बजे से 80 लोकसभा सीटों पर मतगणना हुई। प्रदेश की सभी सीटों के नतीजे भी घोषित कर दिये गये हैं। प्रदेश में 75 जिलों के 81 केंद्रों पर मतगणना हुई। बता दें कि इस इस बार कुल 851 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे, जिनमें 771 पुरुष और 80 महिलाएं शामिल हैं।

जानें कौन कहां से जीता?

वाराणसी से पीएम मोदी, रायबरेली राहुल गांधी, मैनपुरी से डिंपल जीत गए है। नरेंद्र मोदी 1.52 लाख वोट से जीते हैं। राहुल गांधी 3 लाख से ज्यादा वोटों से जीते हैं। लखीमपुर खीरी से सपा उम्मीदवार उत्कर्ष वर्मा, उन्नांव से बीजेपी प्रत्याशी साक्षी महराज, बुलंदशहर से भाजपा प्रत्याशी डॉ. भोला सिंह, पीलीभीत से जितिन प्रसाद, लखनऊ से बीजेपी प्रत्याशी राजनाथ सिंह, चंदौली से सपा प्रत्याशी बीरेंद्र सिंह, मोहनलालगंज से सपा प्रत्याशी आरके चौधरी, बहराइच से बीजेपी उम्मीदवार आनंद कुमार ने जीत दर्ज की है। वहीं, अमेठी से स्मृति ईरानी हरा गई हैं। लखीमपुर खीरी से अजय टेनी भी हार गए हैं। वहीं अयोध्या भी बीजेपी फिसल गई। अयोध्या से लल्लू सिंह हार गए हैं।

2024 में किस पार्टी ने कितनी सीटों पर लड़ा था चुनाव

बता दें कि भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य के रूप में, उत्तर प्रदेश का लोकसभा में 80 सीटों के साथ सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व है। यूपी में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्षी इंडिया गठबंधन के बीच है। भाजपा ने 75 सीटों पर उम्मीदवार उतारे और पांच सीटें अपने छोटे सहयोगियों के लिए छोड़ दी थीं। इंडिया ब्लॉक के भीतर, समाजवादी पार्टी ने 62 सीटों पर, कांग्रेस ने 17 सीटों पर और तृणमूल कांग्रेस ने एक सीट पर चुनाव लड़ा था।


Live Updates

  • 4 Jun 2024 12:14 PM GMT

    UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: फिरोजाबाद से सपा प्रत्याशी अक्षय यादव जीते

    UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: फिरोजाबाद लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी अक्षय यादव की 89,185 वोटों से जीत हुई है। वह पहले राउंड से ही बढ़त बनाए हुए थे। उन्हें कुल 5,41,689 वोट मिले हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी ठा. विश्वदीप सिंह दूसरे नंबर पर रहे। उन्हें 4,52,504 और तीसरे नंबर पर रहे हैं। बसपा के चौधरी बशीर को 90,844 वोट मिले हैं। 

  • 4 Jun 2024 12:10 PM GMT

    UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: करण भूषण सिंह को जीत का प्रमाणपत्र मिला

    UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: कैसरगंज सीट से करण भूषण सिंह को रिटर्निंग अफसर ने जीत का प्रमाणपत्र दे दिया है। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे हैं करण, 33 साल की उम्र में सांसद बने हैं।

  • 4 Jun 2024 12:02 PM GMT

    UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: यूपी में अब तक कौन कहां से जीता

    UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: सुल्तानपुर से सपा प्रत्याशी रामभुआल निषाद, प्रतापगढ़ से सपा प्रत्याशी शिव पाल सिंह पटेल, कुशीनगर से बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार दूबे, घोसी से सपा प्रत्याशी राजीव राय, इलाहाबाद से सपा प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह, अंबेडकर नगर से सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा, बस्ती से सपा उम्मीदवार राम प्रसाद चौधरी, झांसी से बीजेपी कैंडिडेट अनुराग शर्मा, बस्ती से सपा उम्मीदवार राम प्रसाद चौधरी, झांसी से बीजेपी उम्मीदवार अनुराग शर्मा जीत दर्ज कर चुके हैं। बांदा से सपा उम्मीदवार कृष्णा देवी शिवशंकर पटेल, फैजाबाद से अवधेश प्रसाद, रामपुर से सपा प्रत्याशी मुहिबुल्लाह, हाथरस से बीजेपी प्रत्याशी अनूप प्रधान बाल्मिकी, इटावा से सपा प्रत्याशी जितेंद्र कुमार दोहरे, सहारनपुर से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद, कैराना से सपा प्रत्याशी इकरा चौधरी, आजमगढ़ से सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव, जालौन से सपा प्रत्याशी नारायण दास अहिरवार चुनाव जीते हैं। गाजीपुर से अफजाल अंसारी, देवरिया से शशांक मणि चुनाव जीते हैं। मुरादाबाद से सपा प्रत्याशी रुचि वीरा फतेहपुर से सपा प्रत्याशी नरेश चंद्र उत्तम पटेल चुनाव जीत चुके हैं। भदोही से भाजपा प्रत्याशी डॉ. विनोद कुमार बिंद चुनाव जीते है। 

  • 4 Jun 2024 11:38 AM GMT

    UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: सीतापुर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी राकेश राठौर जीते

    UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: चुनाव आयोग के मुताबिक सीतापुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश राठौर ने 89641 मतों से जीत दर्ज की है। राकेश राठौर को कुल 531138 वोट मिले हैं।

  • 4 Jun 2024 11:33 AM GMT

    UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: नगीना लोकसभा सीट से चंद्रशेखर जीते

    UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: नगीना लोकसभा सीट से आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी चंद्रशेखर ने करीब डेढ़ लाख वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे हैं। 

  • 4 Jun 2024 11:30 AM GMT

    UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद 84500 वोटों से आगे

    UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: यूपी की सहारनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद की जीत तय मानी जा रही है। कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद 84500 वोटों से आगे चल रहे हैं। इमरान मसूद को अब तक 527541 कुल वोट मिले हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी 443747 वोट मिले हैं। 

  • 4 Jun 2024 11:21 AM GMT

    UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: चंदौली में केंद्रीय मंत्री डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय की हारे

    UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: चंदौली में बड़े उलटफेर हुआ है। इस सीट पर 2 बार लगातार जीत का परचम लहराने वाले केंद्रीय मंत्री डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय चुनाव हार गए हैं। समाजवादी पार्टी के बिरेन्द्र सिंह ने 23 हजार से ज्यादा वोटों से BJP के प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय को हराया है। 

  • 4 Jun 2024 11:16 AM GMT

    UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: आजमगढ़ से निरहुआ हारे, धर्मेंद्र यादव जीते

    UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने 404983 वोट पाकर 124835 मतों से जीत दर्ज की है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव को कुल 280148 वोट मिले हैं। 

  • 4 Jun 2024 11:01 AM GMT

    UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: गोरखपुर से रवि किशन जीते

    UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: गोरखपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रवि किशन ने 508169 पाकर 83824 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी काजल निषाद 424345 वोट पाकर दूसरे नंबर पर हैं। वहीं इस सीट पर बसपा प्रत्याशी जावेद अशरफ को कुल 47766 वोट मिले हैं। 

  • 4 Jun 2024 10:47 AM GMT

    Faizabad Election 2024 Result: फैजाबाद से सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद 40097 मतों से जीते

    UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: फैजाबाद लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने 437817 वोट पाकर 40097 मतों से जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा प्रत्याशी 397720 वोट पाकर दूसरे नंबर रहे हैं। 

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story