×

Jaunpur News: एमएलसी के लिए तीन नामांकन पत्र दाखिल, सपा-भाजपा की सीधी टक्कर, जानें किसका पलड़ा होगा भारी

UP MLC Election 2022: एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन के अन्तिम दिन भाजपा और सपा सहित तीन उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों एवं प्रस्तावक के साथ जिलाधिकारी के न्यायालय में पहुंच कर नामांकन पत्र दाखिल किया है।

Kapil Dev Maurya
Report Kapil Dev MauryaPublished By Deepak Kumar
Published on: 21 March 2022 4:24 PM GMT
Three candidates including BJP and SP filed nomination papers
X

एमएलसी के लिए तीन नामांकन पत्र दाखिल। 

Jaunpur News: एमएलसी चुनाव (UP MLC Election) के लिए नामांकन के अन्तिम दिन भाजपा (BJP) और सपा (SP) सहित तीन उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों एवं प्रस्तावक के साथ जिलाधिकारी के न्यायालय में पहुंच कर नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन पत्र दाखिल करने वालो में बृजेश सिंह प्रिन्सू भाजपा के प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा तो डाॅ मनोज कुमार यादव ने सपा के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया है वहीं पर भानु प्रकाश ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करते हुए चुनाव की जंग में आ गये है।

एमएलसी चुनाव में सपा और भाजपा की सीधी टक्कर

नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद अब यह स्थिति साफ हो गयी है कि जनपद में सपा और भाजपा की सीधी टक्कर इस एमएलसी के चुनाव में होने जा रही है। नामांकन के समय सपा और भाजपा दोनो दलो के परत्याशियों द्वारा जम कर शक्ति प्रदर्शन भी किया गया । वहीं पर जिला प्रशासन भी सुरक्षा का कड़ा पहरा लगा रखा था। इसके बाद भी दोनों दलों के कार्यकर्ताओ का जोश हिलोरे लेते ही नजर आया। कार्यकर्ता मुख्य गेट पर घन्टो नारेबाजी करते रहे। जबकि निर्दल प्रत्याशी द्वारा किसी तरह का प्रदर्शन करने से परहेज किया गया। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद सपा और भाजपा दोनो दलो के प्रतयाशियों अपने अपने तर्क प्रस्तुत करते हुए जीत का दावा किया है।

नामांकन के दौरान भाजपा प्रत्याशी के साथ राज्यमंत्री गिरीश चन्द यादव

नामांकन के समय भाजपा प्रत्याशी बृजेश कुमार सिंह प्रिन्सू (BJP candidate Brijesh Kumar Singh Prinsoo) के साथ राज्यमंत्री गिरीश चन्द यादव सहित विधायक रमेश मिश्रा एवं जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह सहित अपना दल के राष्ट्रीय महासचिव पप्पू माली एवं गठबंधन दल के विधायक गण मौजूद रहे। नामांकन से पहले एक होटल में भाजपा ने कार्यकर्ताओं के साथ एक मीटिंग किया, जिसमें भाजपा नेताओ एवं पूर्व विधायकों के साथ बाहुबली नेता धनंजय सिंह की मौजूदगी कई अनुत्तरित कहानी बयां करती नजर आई।

अपने बयान में बृजेश सिंह प्रिन्सू (BJP candidate Brijesh Kumar Singh Prinsoo) ने जीत का दावा करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पूरी दमदारी के साथ चुनाव लड़कर जीतेंगे, मोदी योगी का नाम लेते हुए सबका विकास सबका साथ की अलख जगाया।

सपा कार्यकर्ताओं के साथ डॉ मनोज कुमार यादव ने किया नामांकन

इसी तरह सपा प्रत्याशी डॉ मनोज कुमार यादव (SP candidate Dr Manoj Kumar Yadav) के साथ सपा के जिलाध्यक्ष सहित नव निर्वाचित कई विधायक गण और जिला पंचायत सदस्य गण मौजूद रहे। इनके साथ नामांकन काफिले में शामिल शबनम हिजड़ा नामक ग्राम प्रधान खासा आकर्षण का केन्द्र बना रहा है। नामांकन के बाद इनके द्वारा पंचायत के चुनाव में सपाइयों की अधिक जीत का तर्क प्रस्तुत करते हुए जीत के प्रति अश्वस्त होने का दावा किया गया। नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद सपा जनों ने भी होटल रिवर व्यू में एक बैठक कर चुनाव जीतने की योजना तैयार किया है।

किसके दावे में कितना दम है यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद साफ हो जायेगा। लेकिन वर्तमान समय में बृजेश सिंह प्रिंसू को अचानक सत्ताधारी दल का प्रत्याशी बनना और अब भाजपा टीम को साथ आना मंत्री विधायक की एक जुटता के साथ ही इस तरह के चुनावों के शातिर खिलाड़ी बाहुबली नेता धनंजय सिंह का साथ होना उपर से सत्ता शासन प्रशासन की हनक प्रिन्सू को काफी मजबूत बना दी है। राजनैतिक समीक्षक मानने लगे है कि बृजेश सिंह प्रिन्सू पुनः विधान परिषद का सदस्य बनने की ओर अग्रसर है।

सपा जीत की कर रहे दावा

हालांकि सपा ग्राम पंचायत के चुनाव में जीते जन प्रतिनिधियों में सपा की संख्या भारी होने पर जीत का दावा भले ही कर रही है, लेकिन विगत जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सपाजनों ने 42 सदस्यों की परेड अपने नेतृत्व के समक्ष कराया था और गणना के बाद सपा के खाते में महज 12 वोट मिले थे। जीत धनंजय सिंह के पत्नी कला सिंह रेड्डी की हुई जबकि कला के पास मात्र एक वोट था। बता दें कि 2016 में बृजेश सिंह प्रिन्सू बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े उस समय भी इनके सहयोगी बाहुबली धनंजय सिंह रहे और 1765 वोट हांसिल कर सपा प्रत्याशी लल्लन प्रसाद यादव को 787 मतो के अन्तर से हरा कर विधान परिषद का सदस्य बन गये थे।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story