×

UP MLC Election 2022: इसलिए इटावा में लगातार मुस्कराते रहे शिवपाल सिंह यादव

UP MLC Election 2022: उत्तर प्रदेश में आज 27 सीटों पर एमएलसी का चुनाव हो रहा है। एमएलसी चुनाव में शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव ने इटावा में मतदान किया।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 9 April 2022 9:59 AM GMT
Shivpal Yadav
X

एमएलसी चुनाव में मतदान करने के बाद मीडिया से बात करते शिवपाल यादव (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

UP MLC Election 2022 : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) परिवार के पुराने सदस्य और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के चाचा शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) जब आज अपने गृह जिले इटावा में वोट डालने पहुंचे तो काफी खुश नजर आए। यही नहीं अपने भाई रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) से इतर बयान भी दिया। जहां रामगोपाल यादव ने कहा कि अगर एमएलसी के चुनाव में निष्पक्ष मतदान होगा तो समाजवादी पार्टी चुनाव जीतेगी वहीं शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आज यहां बहुत ही शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव हो रहा है।

बेटे के साथ सैफई पहुंचे शिवपाल

यूपी विधानसभा चुनाव के बाद शनिवार को प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव स्थानीय निकाय चुनाव में मतदान के लिए बेटे आदित्य के साथ सैफई पहुंचे। हमेशा भाजपा पर हमलावर रहने वाले शिवपाल कुछ बदले नजर आए। उन्होंने मतदान प्रक्रिया को सही ठहराया और उनकी मंद मुस्कुराहट से चुप्पी तोड़ी और भाजपा में जाने की अटकलों का जवाब भी दिया।

सैफई के ब्लाक में मतदान के लिए प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अपने बेटे आदित्य यादव के साथ यहां सुबह पहुंचे थे। उन्होंने यहां यह भी कहा कि मुझे तो कहीं भी नहीं दिख रहा है कि मतदान में भेदभाव हो रहा है। मतदान सही तरीके से हो रहा है। जब शिवपाल से यह पूछा गया कि भविष्य की रणनीति क्या है तो बोले बहुत जल्द ही उचित समय आने वाला है तब बता दिया जाएगा।

शिवपाल सिंह यादव के भाजपा में जाने को लेकर अटकलें लगातार लगाई जा रही हैं। यूपी विधानसभा चुनाव में सपा-प्रसपा गठबंधन वाली जसवंतनगर सीट से उन्होंने रिकार्ड मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी।

सीएम योगी से मिले थे शिवपाल

पिछले दिनों शिवपाल सिंह यादव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) से भी मिल चुके हैं। इसे लेकर लगातार कयासबाजी चल रही है कि वह जल्द ही भाजपा में शामिल होेकर आजमगढ से रिक्त हुई अखिलेश यादव की सीट से लोकसभा काचुनाव भाजपा के टिकट से लडने जा रहे हैं जबकि अपनी सीट जसवंतनगर सेबेटे आदित्ययादव को विधानसभा का चुनाव लडाने का काम करेंगे। शिवपाल सिंह यादव रामगोपाल यादव और मुलायम सिंह यादव आज इटावा में ही हैं।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story